MP Breaking News : डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन समेत एमपी की सुबह की 5 धमाकेदार खबरें….

Parivesh
MP Breaking News
  • भोपाल – डायल 112 का शुभारंभ आज
    सीएम मोहन यादव आज दोपहर 12:20 बजे कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में डायल 112 सेवा का शुभारंभ करेंगे। यह एकीकृत स्मार्ट इमरजेंसी रिस्पॉन्स सेवा होगी, जिसमें पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन, महिला हेल्पलाइन, साइबर क्राइम, रेल मदद, हाइवे एक्सीडेंट, प्राकृतिक आपदा और महिला-चाइल्ड हेल्पलाइन जैसी सभी सुविधाएं एक ही नंबर से मिलेंगी।

  • एमपी में भारी बारिश का अलर्ट
    19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में ऑरेंज अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे में साढ़े 8 इंच तक बारिश की संभावना। इंदौर, उज्जैन, धार समेत 12 जिलों में येलो अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर और 3 ट्रफलाइन के चलते मौसम विभाग का अलर्ट।

  • कांग्रेस का ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ अभियान शुरू
    एमपी कांग्रेस आज से राज्यभर में कैंडल मार्च निकालकर वोट चोरी के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी। पीसीसी ने सभी जिला अध्यक्षों को अपने क्षेत्रों में विशाल कैंडल मार्च के निर्देश दिए।

  • सीएम मोहन यादव का आज का व्यस्त दौरा कार्यक्रम
    सुबह भोपाल में नौका तिरंगा यात्रा, टेक्सटाइल इंडस्ट्री मीटिंग और कई तिरंगा यात्राओं में शामिल होंगे। दोपहर में डायल 112 का लोकार्पण, बलराम जयंती किसान दिवस समारोह में किसानों को सम्मान निधि की दूसरी किस्त देंगे और विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे।

  • उज्जैन में डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन
    भारत पर 50% टैरिफ लगाने के विरोध में उज्जैन में लोगों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला जलाया और विदेशी कंपनियों के बहिष्कार की शपथ ली। लोगों से स्थानीय सामान खरीदने की अपील भी की गई।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *