पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को किया गया याद, मछंड में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

राम शंकर तोमर/मिहोना  – भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत, मिहोना के मछंड में मंगलवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य हाल ही में हुए पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय सशस्त्र बलों के साहस और बलिदान का सम्मान करना था।

Read More : Breaking News : जबलपुर में कलयुगी बेटों ने की पिता की हत्या

यह 11 दिवसीय अभियान देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने तिरंगे झंडे और तख्तियां लिए हुए देशभक्ति के नारे लगाए।

गणमान्य नागरिकों ने लिया हिस्सा

यात्रा की अगुवाई पंचायत मछंड के सचिव सियाराम तिवारी ने भारत माता की पूजा-अर्चना के साथ की। इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष लहार सुभाष अग्निहोत्री और मंडल अध्यक्ष मछंड दीपक सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Read More : Gwalior News : ग्वालियर में एक्सपायरी दवा देने का आरोप, बच्चे की हालत नाजुक… अस्पताल और मेडिकल स्टोर पर जांच के आदेश

इनमें वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव चौधरी, पत्रकार और तिरंगा यात्रा के सह-संयोजक अभिषेक (छोटू) तिगुनायत, वीरेंद्र दूरवार, महेंद्र सिंह राजावत, दशरथ बौहरे, राजीव चुपरा, प्रताप सिंह पाल, राजू सिंह भदौरिया, सुनील दीक्षित, बिहारी बोहरे, जीतू बगियापुरा, लालू सिंह राजावत, मोनू राजावत, सुंदर राजावत, बेन सिंह भदौरिया, रवि दीक्षित, दयाशंकर राठौर, चंद्रशेखर त्रिपाठी और मंगल बघेल नौधा भी शामिल थे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories