Sunday, March 29, 2026
35.1 C
Raipur

CG Politics : मस्जिदों में तिरंगा फहराने का आदेश भाजपा का प्रोपेगेंडा, PCC प्रमुख दीपक बैज बोले, RSS मुख्यालय में 52 साल तक तिरंगा नहीं फहराने वाले आज देशभक्ति का पाठ पढ़ा रहे

CG Politics : रायपुर: मस्जिदों में तिरंगा फहराने के वक्फ बोर्ड के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष दीपक बैज ने इसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नया राजनीतिक प्रोपेगेंडा बताया। उन्होंने कहा कि अब तक किसी भी मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे या गिरजाघर में झंडा फहराने की परंपरा नहीं रही, तो फिर इस तरह का फरमान क्यों जारी किया गया?

CG Politics : बैज ने कहा, “झंडा फहराना हर नागरिक का अधिकार है और इससे गर्व की भावना आती है, लेकिन इसे आदेश के रूप में लागू करना राजनीति से प्रेरित है। भाजपा घर-घर तिरंगा अभियान में नए-नए हथकंडे अपना रही है, जो दरअसल अपने पुराने पापों का प्रायश्चित करने का तरीका है।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा 52 साल तक आरएसएस मुख्यालय में तिरंगा नहीं फहराने के अपराधबोध को ढकने के लिए ऐसे अभियान चला रही है।

CG Politics : वोट चोरी के आरोप

CG Politics : बैज ने आगे कहा कि भाजपा के शासन में वोट चोरी के मामले साफ हो चुके हैं—एक व्यक्ति का कई बूथों में नाम, फर्जी वोटर कार्ड, और एक ही घर में असामान्य संख्या में मतदाता पंजीकरण इसके सबूत हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस इस मुद्दे पर लंबे समय से सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई लड़ रही है और राहुल गांधी ने भी यह सच्चाई उजागर की है।

CG Politics : बैज का दावा है कि छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा चुनाव के दौरान संदेहास्पद घटनाएं हुईं, जिनका परीक्षण पार्टी कर रही है। उनके अनुसार, भाजपा और चुनाव आयोग के बीच साठगांठ के जरिए नतीजे प्रभावित किए गए, ताकि एक राज्य में कांग्रेस जीतने के बावजूद बाकी राज्यों में भाजपा सत्ता हासिल कर सके।

CG Politics : “चुनाव आयोग क्यों चुप है?”

CG Politics : पीसीसी अध्यक्ष ने सवाल उठाया कि इन गंभीर आरोपों पर जवाब चुनाव आयोग को देना चाहिए, लेकिन जवाब भाजपा दे रही है। “क्या भाजपा चुनाव आयोग की प्रवक्ता है?” उन्होंने कहा, “भाजपा मुद्दों से भटकाने के लिए ऐसे आदेश और अभियान चला रही है, लेकिन चुनावी गड़बड़ियों पर कोई ठोस जवाब नहीं देती।”

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Latest YouTube Shorts

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

Raipur वालों सावधान! 31March के बाद प्रॉपर्टी हो सकती है सील!

Raipur वालों सावधान! 31March के बाद प्रॉपर्टी हो सकती है सील!

IndiGo Flight का इंजन फेल... मौत को छूकर निकले 161 यात्री

IndiGo Flight का इंजन फेल... मौत को छूकर निकले 161 यात्री

Viral  हुआ IPS Couple का Dance, जल्द होगी शाही शादी!

Viral हुआ IPS Couple का Dance, जल्द होगी शाही शादी!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

ग्वालियर : मुखबिरी के शक में पड़ोसी ने पड़ोसी पर चलाई गोली, CCTV में कैद वारदात

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में...

M.P News : रीवा में गैस एजेंसी का काला खेल, गोदाम में अवैध रिफिलिंग का खुलासा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के रीवा शहर में...

Related Articles

Popular Categories