Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh RAIPUR CRIME : प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन चिट्टा के साथ 1 महिला...

RAIPUR CRIME : प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन चिट्टा के साथ 1 महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क का ऐसे खुला राज

0
137
RAIPUR CRIME
RAIPUR CRIME

RAIPUR CRIME : रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 महिला समेत 3 आरोपियों को हेरोईन (चिट्टा) के साथ रंगेहाथ दबोच लिया। यह गिरफ्तारी थाना कोतवाली क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित बूढ़ातालाब कंटेनर के पास हुई, जहां आरोपी बिक्री की फिराक में थे।

RAIPUR CRIME : पुलिस के मुताबिक, 11 अगस्त 2025 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली कि एक महिला और दो पुरुष अपने पास हेरोईन रखे हुए हैं और ग्राहक तलाश रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर मोह. जाहिद, साहिल रज़ा और अफजिया अख्तर उर्फ मेहक (सभी रायपुर निवासी) को घेराबंदी कर पकड़ा।

RAIPUR CRIME : तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 6.42 ग्राम हेरोईन और 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत करीब ₹1,20,000 आंकी गई है। आरोपियों पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 165/25, धारा 22(ख) नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

RAIPUR CRIME : गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले भी थाना टिकरापारा में पंजाब के अंतर्राज्यीय तस्कर समेत 9 आरोपियों को 412 ग्राम हेरोईन के साथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का कहना है कि ड्रग सप्लाई नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

गिरफ्तार आरोपी –

01. मोहम्मद जाहिद पिता मोहम्मद जाकिर उम्र 33 साल निवासी संजय नगर मदनी चौक गली थाना टिकरापारा रायपुर।

02. साहिल रज़ा पिता अब्दुल हकीम उम्र 25 साल निवासी संजय नगर गौसिया चौक थाना टिकरापारा रायपुर।

03. अफजिया अख्तर उर्फ मेहक उम्र 21 साल निवासी नेहरू नगर चाँदनी चौक सहीद हामिद नगर थाना कोतवाली रायपुर।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here