Indore Accident : इंदौर | इंदौर के बाईपास ग्राम माचल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 9 माह की गर्भवती महिला बिंदु और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बिंदु अपने जीजा सोनू के साथ बाइक पर सवार होकर पिता के घर भाई को राखी बांधने जा रही थी। रास्ते में गाय को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे बिंदु के सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल जीजा सोनू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चंदन नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।


