Tribal Day controversy : विश्व आदिवासी दिवस पर सीएम और मंत्री नदारद… अमरजीत भगत के आरोप से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत

0
171

Tribal Day controversy: सरगुजा : छत्तीसगढ़ में विश्व आदिवासी दिवस को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने इस अवसर से दूरी बनाकर आदिवासी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

अमरजीत भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक आदिवासी बहुल राज्य है और वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खुद आदिवासी समाज से आते हैं। इसके बावजूद सरकार के मंत्री और जिला प्रशासन ने इस दिन बड़े स्तर पर कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया।

Read More : Tribal Day controversy : विश्व आदिवासी दिवस पर सीएम और मंत्री नदारद… अमरजीत भगत के आरोप से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत

  • “जब राज्य का मुखिया स्वयं आदिवासी समाज से हो, तो इस दिन को सम्मान और गर्व के साथ मनाया जाना चाहिए था, लेकिन उपेक्षा की गई,”अमरजीत भगत
“राजनीति की भेंट चढ़ा आयोजन”

पूर्व मंत्री ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस राजनीति की भेंट चढ़ गया।

  • “ना किसी का सम्मान हुआ, ना कोई बड़ा आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री किसी कार्यक्रम में नहीं गए और न ही उनके मंत्रीमंडल का कोई सदस्य। यह आदिवासियों की उपेक्षा है और आने वाले दिनों में इसका असर देखने को मिलेगा।”अमरजीत भगत
Share The News
Previous articleAnuppur Accident : बेकाबू स्कॉर्पियो घर में घुसी, 5 की मौत, 3 घायल….
Next articleasia cup 2025 : एशिया कप में हार्दिक पंड्या पर फिटनेस सस्पेंस, NCA में टेस्ट जरूरी; श्रेयस अय्यर की वापसी लगभग पक्की
Vikash Khalkho
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here