National Consumer Protection Forum : आशा देवी साहू बनीं रायपुर की जिला अध्यक्ष, महिलाओं के सशक्तिकरण में बढ़ेगा दम

0
103

National Consumer Protection Forum : रायपुर : राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम – नरेंद्र मोदी विचार मंच ने राजधानी रायपुर के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। जीवन बीमा क्षेत्र की प्रसिद्ध और अनुभवी मुख्य जीवन बीमा सलाहकार श्रीमती आशा देवी साहू को इस मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश दास मिश्रा द्वारा रायपुर जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

आशा देवी साहू मंच से वर्षों से जुड़ी हुई हैं और एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में निष्ठापूर्वक कार्य करती रही हैं। उनके समर्पण और कार्यों से प्रभावित होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश दास मिश्रा ने उन्हें रायपुर जिले का जिला अध्यक्ष बनाया। डॉ. मिश्रा ने कहा कि आशा देवी साहू एक सामान्य परिवार की मातृशक्ति हैं और उनके नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में तेज़ी आएगी।

Read More : रायपुर में डबल मर्डर से दहशत, पिज्जा बॉय की चाकू मारकर हत्या, झाड़ियों में मिला अज्ञात शव…

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं — जैसे महिला सशक्तिकरण, महिला शक्ति केंद्र, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कामकाजी महिला छात्रावास, उज्ज्वला योजना, वन स्टॉप सेंटर आदि के प्रचार-प्रसार में आशा देवी साहू महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उनका यह पद महिलाओं के सशक्तिकरण को और मजबूती देगा।

इस अवसर पर कई गणमान्य नेता और संगठन प्रमुख मौजूद थे। क्षेत्रीय सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व सांसद श्री रमेश बैंस, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री टहल साहू, कोषाध्यक्ष श्री हनुमंत साहू, पूर्व न्याय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री आनंद साहू, कार्यकारी अध्यक्ष दास जी साहू समेत रायपुर जिला साहू संघ के अध्यक्ष और महामंत्री एवं तिल्दा नेवरा तहसील संघ के पदाधिकारीगण ने आशा देवी साहू को बधाई दी।

Read More : KBC 17 : सिल्वर जुबली के साथ अमिताभ बच्चन की वापसी, आज रात से शुरू होगा नया सीजन…जानें कब और कहां देखें

साथ ही महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बलौदाबाजार दानेश्वरी संतोष नायक और रायपुर की अंजली आलोक दुबे ने भी शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार प्रचंडे, जिला संगठन मंत्री एवं सरपंच रामेश्वर साहू, जिला महामंत्री मिनेश नायक, प्रदेश मीडिया प्रभारी किशोर साहू, तिल्दा नेवरा शहर अध्यक्ष शुभम मोहन साहू, कार्यकारी अध्यक्ष भावेश साहू समेत अन्य कई नेता उपस्थित थे।

तिल्दा नेवरा तहसील मुस्लिम मंच के अध्यक्ष शब्बीर अहमद खान, तहसील अध्यक्ष सुहेला कुंज राम यदु, तहसील अध्यक्ष सिमगा नीरज शर्मा, रामानंद डौंडिया, महेशु निषाद कुंदरु, जिला उपाध्यक्ष राधा देवनाथ, तिल्दा नेवरा मंडल अध्यक्ष एवं युवा उद्यमी अशोक ममता यादव, डॉ. मधु दिनेश नायक ने भी जिला अध्यक्ष आशा देवी साहू के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share The News
Previous articleKhairagarh News : खड़ी कार से मिला मानसिक रोगी का शव, रहस्यमयी मौत से हड़कंप….
Next articleChhattisgarh Crime News : पचरी में मिली मां-बेटी की लाश…
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here