Friday, August 21, 2026
Home Chhattisgarh Road Accident : जांजगीर-चांपा में ट्रेलर की टक्कर से महिला की मौत,...

Road Accident : जांजगीर-चांपा में ट्रेलर की टक्कर से महिला की मौत, पति और देवर गंभीर घायल

Road Accident : जांजगीर-चांपा। अकलतरा थाना क्षेत्र के ओवर ब्रिज के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति और देवर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Read More : लखनऊ : अनिरुद्धाचार्य महाराज के विवादित बयान पर बवाल, बोले- वीडियो का आधा हिस्सा दिखाकर बनाया मुद्दा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राहुल साहू, उनकी पत्नी पूजा केवट और देवर प्रकाश साहू एक ही मोटरसाइकिल (CG 22 V 6327) पर सवार होकर बिलासपुर से वापस लौट रहे थे। लगभग 12 से 1 बजे के बीच ओवर ब्रिज के पास मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई, तभी पीछे से आ रही एक ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Read More : लखनऊ : अनिरुद्धाचार्य महाराज के विवादित बयान पर बवाल, बोले- वीडियो का आधा हिस्सा दिखाकर बनाया मुद्दा

इस दुर्घटना में पूजा केवट के सिर में गंभीर चोटें आईं, उन्हें तुरंत अकलतरा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राहुल साहू और प्रकाश साहू भी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है।

पूजा केवट ने लगभग एक साल पहले राहुल साहू से लव मैरिज की थी और वह बिलासपुर में अपनी बहन से मिलने गई थी। हादसे के समय वे वापस लौट रही थी। पुलिस ने मामले में धारा 194 BNNS के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here