Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh CG News : 48 घंटे में शिवनाथ नदी ने छीनी दो जानें,...

CG News : 48 घंटे में शिवनाथ नदी ने छीनी दो जानें, डूबने से दो युवकों की मौत

0
98
CG News
CG News

CG News : दुर्ग। जिले में पिछले दो दिनों के भीतर शिवनाथ नदी में डूबने की दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। पहली घटना सिरसा चौकी क्षेत्र के ग्राम सिरसा की है, जहां दोस्तों के साथ नहाने गया समोदा निवासी साहिल देशमुख तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलते ही दुर्ग एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर उसका शव बरामद किया।

CG News : दूसरी घटना मोहारा एनीकेट की है, जहां 35 वर्षीय प्रशांत सोनी की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। एसडीआरएफ की टीम ने मशक्कत के बाद प्रशांत के शव को बाहर निकाला।

CG News : हादसों के पीछे कारण यह बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से बारिश थमने के बाद शिवनाथ नदी का जलस्तर घट गया है। इसे देखकर ग्रामीण और युवा नहाने के लिए नदी में उतर रहे हैं, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं।

 

READ MORE : Gold Silver Price Today : सोने-चांदी के दाम में उछाल, 24 कैरेट सोना इतना प्रति 10 ग्राम पहुंचा….

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here