15 अगस्त से पहले दिल्ली में STF की बड़ी कार्रवाई, सरिता विहार से 10 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल व मैगजीन बरामद

VIKASH KHALKHO

दिल्ली। दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। इसी कड़ी में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने सरिता विहार में छापेमारी कर हथियारों का जखीरा बरामद किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब्त किए गए हथियारों में 10 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और कई मैगजीन शामिल हैं। ये सभी हथियार अत्याधुनिक श्रेणी के बताए जा रहे हैं।

Read More : CG Suicide Case : आरक्षक ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस कारणों की जांच में जुटी

इस मामले में पुलिस ने अमित नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये हथियार मध्य प्रदेश से दिल्ली लाए गए थे। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है, जिससे और खुलासे होने की संभावना है।

Read More : कोलकाता : RG कर मेडिकल कॉलेज कांड: एक साल बाद भी इंसाफ से दूर, बेटी के लिए भटक रहे माता-पिता

बताया जा रहा है कि 15 अगस्त से पहले इस तरह के हथियार मिलने से एक बड़ा हादसा टल गया है। पुलिस और STF की इस कार्रवाई से पहले भी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर चुकी है, जिसमें मास्टरमाइंड समेत छह लोगों को पकड़ा गया था।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *