ऑपरेशन सिंदूर : नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने खुलासा किया है कि हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के पांच लड़ाकू विमान और एक AEW&C/ELINT विमान को भारतीय वायु रक्षा प्रणाली S-400 ने मार गिराया था। बेंगलुरु में आयोजित एयर मार्शल कात्रे वार्षिक व्याख्यान में उन्होंने बताया कि यह हमला 300 किलोमीटर की दूरी से किया गया था और पाकिस्तान के जेकबाबाद व भोलारी एयर बेस को भी भारी क्षति पहुंची।
Read More : रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफ़ा : आने-जाने के टिकट पर 20% छूट, ‘राउंड ट्रिप पैकेज’ स्कीम हुई लॉन्च
एपी सिंह ने बताया कि बहावलपुर स्थित जैश-ए-मोहम्मद मुख्यालय पर हमले से पहले और बाद की सैटेलाइट तस्वीरें उपलब्ध हैं, जिनमें स्पष्ट दिख रहा है कि वहां कुछ भी शेष नहीं बचा। उन्होंने कहा कि न सिर्फ सैटेलाइट इमेज, बल्कि स्थानीय मीडिया ने भी तबाह हुई इमारतों की अंदर की तस्वीरें प्रसारित की थीं।
Read More : रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफ़ा : आने-जाने के टिकट पर 20% छूट, ‘राउंड ट्रिप पैकेज’ स्कीम हुई लॉन्च
वायुसेना प्रमुख ने कहा कि रूस निर्मित S-400 मिसाइल सिस्टम ने इस ऑपरेशन में अहम योगदान दिया। यह अत्याधुनिक वायु रक्षा प्रणाली 400 किलोमीटर तक के लक्ष्यों को सटीकता से नष्ट करने में सक्षम है। ऑपरेशन सिंदूर में इसने न केवल पांच पाकिस्तानी फाइटर जेट को मार गिराया, बल्कि 300 किलोमीटर दूर उड़ रहे AEW&C/ELINT विमान को भी निशाना बनाया। यह विमान पाकिस्तान की खुफिया और निगरानी क्षमता के लिए बेहद महत्वपूर्ण था, जिसका नष्ट होना उनके लिए बड़ा झटका है।
Read More : रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफ़ा : आने-जाने के टिकट पर 20% छूट, ‘राउंड ट्रिप पैकेज’ स्कीम हुई लॉन्च
IAF चीफ के अनुसार, भारतीय खुफिया तंत्र ने जेकबाबाद एयर बेस पर खड़े F-16 लड़ाकू विमानों और भोलारी एयर बेस पर एक अन्य AEW&C को सटीक निशाना बनाया। यह हमला विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर किया गया, जिससे पाकिस्तान की वायुसेना को गहरा नुकसान पहुंचा।
Read More : रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफ़ा : आने-जाने के टिकट पर 20% छूट, ‘राउंड ट्रिप पैकेज’ स्कीम हुई लॉन्च
एपी सिंह ने इसे एक “हाई-टेक वॉर” बताया, जो करीब 80 से 90 घंटे तक चला। उनके अनुसार, इस ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान को साफ संदेश मिल गया कि यदि लड़ाई जारी रखी गई तो नुकसान और बढ़ेगा। नतीजतन, उन्होंने भारतीय DGMO से संपर्क कर वार्ता की इच्छा जताई, जिसे भारत ने स्वीकार कर लिया।











