Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Bacheli News :बड़े बचेली में “कबाड़ से जुगाड़” कार्यक्रम, स्वच्छता दीदियों ने...

Bacheli News :बड़े बचेली में “कबाड़ से जुगाड़” कार्यक्रम, स्वच्छता दीदियों ने सजावटी सामान बनाकर दिया स्वच्छता का संदेश

0
135
Bacheli News
Bacheli News

Bacheli News :फकरे आलम खान/बचेली – बैलाडीला : बड़े बचेली में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के तहत एसएलआरएम सेंटर में “कबाड़ से जुगाड़” कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

राज्य शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका के स्वच्छता दीदियों ने शहर से एकत्रित सूखे कचरे का उपयोग कर सजावटी सामान, लाइट डेकोरेशन और घर की सजावट के अन्य उत्पाद बनाए और प्रदर्शित किए। इस पहल का उद्देश्य नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करना और कचरे के अलग-अलग निस्तारण के महत्व को समझाना था। स्वच्छता दीदियों ने नगर को साफ रखने और कचरा अलग करने की अपील भी की।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here