Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur News :जबलपुर सेंट्रल जेल में रक्षाबंधन: बहनों ने कैदी भाइयों को...

Jabalpur News :जबलपुर सेंट्रल जेल में रक्षाबंधन: बहनों ने कैदी भाइयों को बांधी राखी, भावुक हुए कैदी

0
90
Jabalpur News
Jabalpur News

Jabalpur News :जबलपुर : जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस सेंट्रल जेल में रक्षाबंधन पर बहनें अपने कैदी भाइयों को राखी बांधने पहुंचीं। जेल प्रशासन ने रक्षाबंधन पर कैदी भाइयों को उनकी बहनों से राखी बंधवाने के लिए व्यापक इंतजाम कर रखा था। सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक सेंट्रल जेल के नेताजी क्रीड़ांगन मैदान मे राखी बांधने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

Jabalpur News : मैदान में 8 जिलों के कैदी भाइयों के लिए अलग-अलग खंड बनाए गए थे। इन खंडो के पास बहनें पहुंचकर अपने भाइयों की कलाई में राखी बांध रही थी। जेल प्रशासन ने रक्षाबंधन के त्यौहार पर राखी,मिठाई और तिलक इन सभी का इंतजाम कर रखा था। बहनों को बाहर से किसी भी प्रकार की सामग्री लाने की अनुमति नहीं थी। जेल में बहनों से मिलकर कैदी भाइयों की आंखें नम हो गईं। नम आंखों से बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। भाइयों ने अपनी बहनों को उनकी रक्षा का वचन दिया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here