Tuesday, May 26, 2026
34.6 C
Raipur

रायकेरा सेजेस में अभिभावक-शिक्षक मेगा मीटिंग सम्पन्न: शिक्षा, अनुशासन और सहभागिता पर हुआ सार्थक संवाद

घरघोड़ा। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, रायकेरा में दिनांक 8 अगस्त 2025 को पालक-शिक्षक मेगा बैठक का भव्य आयोजन किया गया। यह बैठक राज्य शासन, जिला प्रशासन रायगढ़ तथा जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. के. वी. राव के निर्देशानुसार विद्यालय प्राचार्य एस. के. करण के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई।

रायकेरा सेजेस Read More : BSF कांस्टेबल भर्ती 2025 : सीमा सुरक्षा बल में 3,588 पदों पर भर्ती, आवेदन 23 अगस्त तक

कार्यक्रम की अध्यक्षता रायकेरा सरपंच श्रीमती सुलोचना राठिया ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष श्रीमती कुमुदिनी राठिया, उप सरपंच श्री साहू जी, समिति के सदस्यगण और बड़ी संख्या में पालक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। अतिथियों एवं पालकों का स्वागत आरती, तिलक व पुष्पगुच्छ के माध्यम से किया गया।

वरिष्ठ व्याख्याता राम कुमार पटेल ने बैठक के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि यह बैठक शिक्षक और पालकों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए आयोजित की गई है। बैठक में 14 बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक लोचन प्रसाद पटेल ने वर्षभर की उपलब्धियों और संचालित शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी दी। वहीं संकुल शैक्षिक समन्वयक श्री दशरथ साव ने शासन की योजनाओं को विस्तार से समझाया।

Read More : BSF कांस्टेबल भर्ती 2025 : सीमा सुरक्षा बल में 3,588 पदों पर भर्ती, आवेदन 23 अगस्त तक

सरपंच श्रीमती सुलोचना राठिया ने पालकों से बच्चों को समय देने, उनकी समस्याएं सुनने और उनका मनोबल बढ़ाने की अपील की। शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्रीमती कुमुदिनी राठिया ने कहा कि पालक और शिक्षक विद्यार्थियों की सफलता के लिए समान रूप से जिम्मेदार हैं।

पूर्व सरपंच श्री मोमराज राठिया ने अनुशासन की महत्ता पर प्रकाश डाला और कहा कि अच्छे नागरिक बनने के लिए अनुशासन आवश्यक है।

कार्यक्रम के अंत में सभी पालकों ने साक्षरता की शपथ ली और समाज में निरक्षरों को साक्षर बनाने का संकल्प लिया। उपस्थित अतिथियों को स्मृति-चिन्ह स्वरूप पेन भेंट किए गए तथा स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।

Read More : BSF कांस्टेबल भर्ती 2025 : सीमा सुरक्षा बल में 3,588 पदों पर भर्ती, आवेदन 23 अगस्त तक

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन राम कुमार पटेल ने किया।

इस आयोजन को सफल बनाने में श्रीमती अलमा सोरेंग, श्रीमती दिव्या माधुरी तिग्गा, खेम सिंह राठिया, गोकुल कुमार, तनुजा यादव, टिकेश प्रधान, श्वेता तिर्की, पद्मावती चेचाम, सुधाकर तिग्गा, दिनेश्वर प्रसाद कुर्रे, मुरलीधर साहू, हितेश्वर कुमार निषाद और ललित सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी,  40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी, 40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

Latest YouTube Shorts

Chhattisgarh में Ebola virus को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे फैलते है और लक्षण

Chhattisgarh में Ebola virus को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे फैलते है और लक्षण

डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने किया डायल 112 का औचक टेस्ट..

डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने किया डायल 112 का औचक टेस्ट..

CG News: खाद आवास की मांग पर VijaySharma घिरे

CG News: खाद आवास की मांग पर VijaySharma घिरे

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories