छत्तीसगढ़ में DGGI का बड़ा एक्शन : इंडियम स्टील एंड अलॉयज प्रा.लि. पर पड़ा छापा, 6 करोड़ से ज्यादा टैक्स चोरी का खुलासा

VIKASH KHALKHO

DGGI : रायपुर। जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (DGGI) की टीम ने दुर्ग स्थित इंडियम स्टील एंड अलॉयज प्राइवेट लिमिटेड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कर चोरी का मामला उजागर किया है। प्रारंभिक जांच में करीब 6 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी चोरी की पुष्टि हुई है।

Read More : पुडुचेरी में छात्र हितों पर बड़ा फैसला: छात्राओं के लिए ओवरकोट अनिवार्य, छात्रों को 10% आरक्षण, छुट्टियों में नहीं होंगे एक्स्ट्रा क्लास

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टीम ने व्यापारी इसाक साह के प्रतिष्ठानों पर छापा मार कार्रवाई को अंजाम दिया। जांच एजेंसी को आशंका है कि कंपनी ने फर्जी इनवॉइस और इनपुट टैक्स क्रेडिट के जरिए सरकार को करोड़ों का नुकसान पहुंचाया है। यह छत्तीसगढ़ में DGGI की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

Read More : Mirchi Gang : मिर्च डालकर किराना दुकानदार से लूट, ‘मिर्ची गैंग’ ने दिल्ली में फिर मचाया आतंक

सूत्रों के अनुसार, इस छापे के बाद आरोपी को सीजीएम कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत (जुडिशियल कस्टडी) में भेज दिया गया है। फिलहाल जांच जारी है और अन्य लिंक्ड संस्थानों पर भी नजर रखी जा रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *