Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh MP News : ग्वालियर में नशे में धुत SAF सूबेदार की कार...

MP News : ग्वालियर में नशे में धुत SAF सूबेदार की कार ने मचाया कहर, 3 घायल, CCTV में कैद हुई टक्कर, देखे वीडियो…

0
145

MP News : ग्वालियर। शहर में तेज़ रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला ग्वालियर विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र का है, जहां SAF (विशेष सशस्त्र बल) का सूबेदार परमाल सिंह नशे की हालत में तेज रफ्तार कार चलाते हुए दो बाइक और एक ई-रिक्शा को टक्कर मार बैठा। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Read More : CG News : पाकिस्तान कनेक्शन वाला ड्रग्स नेटवर्क रायपुर में बेनकाब, IB और नारकोटिक्स की जांच तेज….

घटना के बाद का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि सफेद रंग की तेज़ रफ्तार कार पहले सड़क किनारे खड़ी दोपहिया और ई-रिक्शा से टकराती है और फिर डिवाइडर पर चढ़ जाती है। लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में घायल तीनों लोगों को तत्काल जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर भिजवाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि बाकी दो का इलाज जारी है।

Read More : MP News : पत्नी पर अश्लील टिप्पणी करने पर की दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

हादसे के समय कार चला रहे SAF के सूबेदार परमाल सिंह नशे में थे। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में नशे की पुष्टि हुई है। आरोपी सूबेदार को विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने तत्काल हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

विश्वविद्यालय थाना प्रभारी ने बताया:

  • “सूबेदार परमाल सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घायलों का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।”

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here