Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : भाजपा पार्षद हर्षवीर के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते...

CG NEWS : भाजपा पार्षद हर्षवीर के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते बुजुर्ग नानी पहुंची थाने, एफआईआर दर्ज

0
291
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : कोण्डागांव :- भाजपा नेता पर अपनी ही सगी उम्र दराज नानी पर मारपीट करते प्राण घातक हमला करने का मामला सामने आया है जहा बुजुर्ग पीड़िता अपने पुत्र के साथ अपने ही नाती के खिलाफ शिकायत लेकर कोतवाली थाने पहुंची थी, बुजुर्ग पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके नाती ने संपत्ति को लेकर विवाद कर मारपीट किया और जान से मारने की धमकी दी हैं। वहीं मामले पर सिटीकोतवाली थाना कोण्डागांव मे बाजार पारा वार्ड कोण्डागांव से भाजपा नेता व पार्षद हर्ष वीर ढिल्लन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया गया हैं।

CG NEWS : मामले के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के दौरान स्थिति भयावह थी शायद बिच बचाव नहीं किया गया होता तो बड़ी घटना घट सकती थी। वहीं मामला कद्दावर नेता तरशेम सिंह गिल की पत्नी को उसके ही नाती बीजेपी पार्षद हर्ष वीर ढिल्लन के द्वारा बेरहमी से मारपीट करने की घटना से नगरवासी स्तब्ध है व मामला जन चर्चा का विषय बन गया है। कभी गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले माता जी व पापा जी के नाम से मशहूर बुजुर्ग दंपत्ति के साथ खुद के ही नाती का कृत्य सर्मनाक है वहीं लोगों ने बुजुर्ग दंपति पर सहानुभूति दिखाते कहा कि क्या पुलिस प्रशासन भाजपा पार्षद पर गिरफ्तारी की कार्यवाही करेंगी या मामले को ठंडा बस्ते में डालने की कोशिश की जाएगी।

CG NEWS : वहीं कोण्डागांव सिटी कोतवाली थाना प्रभारी तामेश्वर चौहान ने बताया कि गुरजिंदर सिंह गिल ने लिखित शिकायत की है, की मेरी मां रणजीत कौर के साथ मारपीट व गाली गलौच किया गया है। उक्त मामले पर बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(3) एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here