Tuesday, February 17, 2026
21.3 C
Raipur

Bilaspur accident : सीपत एनटीपीसी में मेंटेनेंस बना मौत का कारण, दो श्रमिकों की गई जान

Bilaspur accident : बिलासपुर| बिलासपुर के सीपत स्थित एनटीपीसी प्लांट में बुधवार दोपहर हुए दर्दनाक हादसे में एक और श्रमिक की मौत हो गई है। प्लेटफार्म टूटने से भारी-भरकम कूपर नीचे काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया था। हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रताप कंवर ने इलाज के दौरान अपोलो अस्पताल में दम तोड़ दिया। इससे पहले श्याम साहू की मौत रास्ते में ही हो गई थी। इस तरह मृतकों की संख्या अब दो हो गई है।

Read More : CG News : अब सरकारी दफ्तरों में नहीं दिखेगा फाइलों का ढेर, 60 दिन में होगा सफाया……

सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब बायलर के पास मेंटेनेंस का कार्य चल रहा था। प्लेटफार्म के टूटने से लगभग 25 फीट ऊंचाई से कूपर सीधे श्रमिकों पर गिरा। घटना में पांच श्रमिक घायल हुए थे, जिनमें दो की हालत गंभीर थी। अन्य दो घायलों को एनटीपीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीएसपी सिद्धार्थ बघेल के मुताबिक, अचानक हुई इस दुर्घटना के बाद आसपास के मजदूरों ने तत्काल मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल प्रताप कंवर और संत कुमार को तत्काल अपोलो अस्पताल भेजा गया था। प्रताप की इलाज के दौरान मौत हो गई।

एनटीपीसी प्रबंधन ने मृतकों के परिवारों को संविदा में रोजगार और उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

NTPC सीपत प्लांट में बड़ा हादसा, एयर हीटर प्लेटफॉर्म टूटने से कई मजदूर दबे!  1 की मौत की खबर | Patrika News | हिन्दी न्यूजसीपत एनटीपीसी प्लांट में बायलर सेक्शन में मेंटेनेंस के दौरान यह हादसा हुआ, जो श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Read More : Voter List : राहुल गांधी का आरोप : महाराष्ट्र में चुनाव में भारी गड़बड़ी, वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

स्थिति पर नजर:

  • मृतक: 2
  • घायल: 3
  • जांच: जारी
  • मुआवजा और रोजगार का वादा: एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा

इस हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा मानकों की समीक्षा की आवश्यकता को रेखांकित किया है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Mahakal Bhasma Aarti : उज्जैन महाकाल मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त की दिव्य भस्म आरती, गूंजे हर-हर महादेव

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds