Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Dantewada Crime News : नशे में धुत महिला से रेप, बोतल से...

Dantewada Crime News : नशे में धुत महिला से रेप, बोतल से प्राइवेट पार्ट पर हमला, तड़प-तड़प कर मौत….

0
212

Dantewada Crime News : दंतेवाड़ा | छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक बेहद अमानवीय और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पालनार गांव में एक 45 वर्षीय अविवाहित महिला से रेप के बाद उसे इस कदर यातनाएं दी गईं कि उसकी जान चली गई। आरोपी ने न सिर्फ दुष्कर्म किया बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट पर शराब की बोतल से हमला कर दिया। यह घटना 25 जुलाई की है, और 6 अगस्त को आरोपी की गिरफ्तारी के साथ इसका खुलासा हुआ।

Dantewada Crime News : पीड़िता 25 जुलाई को स्थानीय साप्ताहिक बाजार गई थी। वहीं उसने शराब पी, और नशे की हालत में घर लौटने की स्थिति में नहीं थी। इसी बीच, गांव का एक युवक भीमा राम मरकाम, जो पहले से पहचान का था, मौके का फायदा उठाकर वहां पहुंचा। महिला की बेहोशी और लाचार स्थिति का फायदा उठाकर उसने उसके साथ बलात्कार किया। जब महिला विरोध करने लगी तो उसने शराब की बोतल से प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया और उसे गंभीर रूप से घायल कर भाग गया।

Dantewada Crime News

घटना के बाद पूरी रात पीड़िता बारिश के बीच खुले में पड़ी रही। सुबह गांव की कुछ महिलाओं ने नग्न अवस्था में उसका शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू की और संदिग्ध के रूप में भीमा राम मरकाम को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

दंतेवाड़ा के एएसपी आरके बर्मन ने बताया कि आरोपी विवाहित है जबकि मृतका अविवाहित थी। आरोपी को बलात्कार और हत्या की धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here