Tuesday, May 19, 2026
35.1 C
Raipur

Reva News : फर्जी रसीद से अवैध वसूली! बाजार बैठकी और पार्किंग टेंडर लेने वाली SD फर्म के खिलाफ FIR के निर्देश

Reva News : रीवा। नगर निगम द्वारा बाजार बैठकी की निविदा से टेंडर हासिल करने वाली एसडी फर्म (प्रोपराइटर सुरेश द्विवेदी) के खिलाफ नगर निगम आयुक्त ने कड़ा रुख अपनाया है। आयुक्त ने अमहिया और चोरहटा थाने में फर्म के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

Reva News : दरअसल, नगर निगम को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि एसडी फर्म के कर्मचारी बाजार बैठकी और पार्किंग शुल्क के नाम पर फर्जी रसीदों से निर्धारित दरों से कई गुना अधिक राशि की वसूली कर रहे हैं। शिकायतकर्ताओं द्वारा निगम को वीडियो और रसीदें भी सौंपी गई थीं। मामले की जांच कराए जाने पर आरोप सही पाए गए।

Reva News : निगम आयुक्त ने बताया कि शहर के समान ओवरब्रिज और सिरमौर चौराहा ओवरब्रिज के नीचे पार्किंग का ठेका भी इसी फर्म को दिया गया है, लेकिन यहां भी नियमों के विरुद्ध वसूली की जा रही थी। नगर निगम द्वारा दोपहिया वाहनों से ₹5, चार पहिया से ₹10 और बड़े कमर्शियल वाहनों से ₹20 शुल्क निर्धारित है, लेकिन फर्म द्वारा ₹100 से ₹200 तक की पर्चियां जारी कर अवैध वसूली की जा रही थी।

Reva News : नगर निगम ने एसडी फर्म के प्रोपराइटर शुभम द्विवेदी पुत्र सुरेश द्विवेदी निवासी अमहिया को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इसके साथ ही अलग-अलग थानों में आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। निगम आयुक्त ने साफ कहा है कि नियमों का उल्लंघन और जनता से अवैध वसूली किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories