Saturday, August 15, 2026
Home National LOC पर फिर गरजे बंदूकें : पुंछ में पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर,...

LOC पर फिर गरजे बंदूकें : पुंछ में पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

0
122

LOC : जम्मू/पुंछ। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। जानकारी के अनुसार, मेंढर सेक्टर में सोमवार सुबह पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी करीब 10 से 15 मिनट तक चली। भारतीय सेना ने तुरंत और प्रभावी जवाबी कार्रवाई की।

सेना सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना की 801 मजाहिदीन पोस्ट (एलपी-1) से फायरिंग की गई थी, जिसका लक्ष्य भारतीय सेना की छत्री पोस्ट (04-JAK Rifles) थी। इस दौरान 12 से 15 राउंड छोटे हथियारों से फायरिंग की गई। जवाब में भारतीय सेना ने भी कड़ी कार्रवाई की, जिससे पाकिस्तानी पोस्ट शांत हो गई।

Read More : Haridwar-Dehradun Railway Route पर टला बड़ा हादसा, ट्रैक पर गिरा बोल्डर, सुरक्षा कैनोपी ने बचाई जान

सीजफायर उल्लंघन के बाद नियंत्रण रेखा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। खुफिया इनपुट के अनुसार, आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की कोशिश की जा रही है, जिसे देखते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। सेना के जवान क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन भी चला रहे हैं।

गौरतलब है कि यह सीजफायर उल्लंघन ऐसे समय हुआ है जब केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की वर्षगांठ (5 अगस्त 2019) मनाई जा रही है। ऐसे में इसे सांकेतिक और उकसावे वाली कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

Read More : Alcohol scandal : 2100 करोड़ के शराब घोटाले में चैतन्य बघेल ने दी कानूनी चुनौती, गिरफ्तारी को बताया गैरकानूनी

भारतीय सेना के अनुसार, मई 2025 में हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद से LoC पर यह पहला संघर्षविराम उल्लंघन है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सुरक्षाबलों ने नियंत्रण रेखा के पास आतंकियों के ठिकानों को तबाह किया था और कई घुसपैठ की कोशिशें नाकाम की थीं। भारतीय सेना के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा है कि हम हर प्रकार की उकसावे वाली कार्रवाई का सख्ती से जवाब देने के लिए तैयार हैं। सेना क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही है और किसी भी घुसपैठ या आतंकी गतिविधि को रोकने के लिए चौकसी बढ़ा दी गई है।

Share The News
Previous articleHaridwar-Dehradun Railway Route पर टला बड़ा हादसा, ट्रैक पर गिरा बोल्डर, सुरक्षा कैनोपी ने बचाई जान
Next articleCGMSC घोटाले में 650 करोड़ का घोटाला, ED की 40 करोड़ की अटैचमेंट से बढ़ी सियासी सरगर्मी
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here