दर्दनाक सड़क हादसा : 6 की मौत, वाहन में लगी भयानक आग से मचा हड़कंप…..

Parivesh

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। मदनापुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक और ईको वाहन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक में आग लग गई और देखते ही देखते वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हादसे में छह लोगों की जान चली गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ और बाइक धू-धू कर जलने लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा, लेकिन इलाज के दौरान चार और लोगों ने दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि मृतकों में चार शाहजहांपुर जिले से हैं जबकि दो लोग बरेली के रहने वाले हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस भीषण हादसे पर गहरा दुख जताया है और जिला प्रशासन को घायलों के इलाज की हरसंभव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना की विस्तृत जांच जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *