Kharora News: अल्दा में छत्तीसगढ़िया क्रांति की हुंकार, ग्रामीणों ने संभाली नेतृत्व की कमान

Sanjay Sahu
Kharora News

Kharora News: रोहित वर्मा/खरोरा : खरोरा के अल्दा गांव में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक जनसभा का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लेकर व्यवस्था के खिलाफ एकजुटता दिखाई। यह महज एक सभा नहीं, बल्कि ग्रामीण चेतना का उभार था, जिसने यह स्पष्ट कर दिया कि अब नेतृत्व गांवों से ही निकलेगा।

Kharora News: राजीव गांधी ग्रामीण आवास योजना से लेकर प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों तक, शासन की तमाम नीतियों से त्रस्त ग्रामीणों ने अब ठान लिया है कि शोषण और धोखाधड़ी अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बालाजी स्पंज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड जैसे उद्योगों के खिलाफ ग्रामीणों की एकता, पर्यावरण और अपनी पीढ़ियों की रक्षा के लिए उठाया गया मजबूत कदम है।

Kharora News: इस आंदोलन का केंद्र बना है ग्राम अल्दा, जहां कथित रूप से फर्जी अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर गांव की सहमति के बिना उद्योगों को मंजूरी दी गई। इस धोखाधड़ी ने ग्रामीणों में आक्रोश भर दिया और उन्होंने क्रांति सेना की सदस्यता लेकर भ्रष्ट व्यवस्था को खुली चुनौती दी।

Kharora News: सभा में अमित बघेल (केन्द्रीय अध्यक्ष, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी), चंद्रकांत यदू (प्रदेश उपाध्यक्ष JCP), ललित बघेल (केन्द्रीय सदस्य कार्यकारिणी, CKS), सुरेंद्र (जिला अध्यक्ष बलौदाबाजार JCP), योगेश साहू, अजय वर्मा, सोनू साहू, लोकेश सतनामी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। इन नेताओं ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि यह आंदोलन अब केवल अल्दा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के गांवों में अपनी आवाज बुलंद करेगा।

Kharora News: ग्रामीणों ने स्पष्ट संदेश दिया — अब सिर्फ वोट नहीं, जवाब और हिसाब भी चाहिए। अबकी बार गांव झुकेंगे नहीं, नेतृत्व करेंगे। जनआंदोलन अब जाग गया है, और यह जागृति सत्ता की नींव तक को हिला सकती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *