Jaguar Land Rover : ब्रिटिश ऑटो जायंट की कमान अब एक भारतीय के हाथ! टाटा ने रचा इतिहास, 1 नवंबर से होगा बड़ा बदलाव

VIKASH KHALKHO

Jaguar Land Rover : मुंबई। भारत की प्रमुख कारोबारी हस्ती पी. बी. बालाजी को टाटा समूह की लग्ज़री कार कंपनी जगुआर लैंड रोवर (JLR) का अगला सीईओ नियुक्त किया गया है। वह नवंबर 2025 में मौजूदा सीईओ एड्रियन मार्डेल के पद छोड़ने के बाद यह जिम्मेदारी संभालेंगे। बालाजी पहले भारतीय होंगे जो इस प्रतिष्ठित ब्रिटिश ऑटोमोबाइल कंपनी की कमान संभालेंगे। उनकी यह नियुक्ति टाटा समूह द्वारा की गई एक रणनीतिक पहल मानी जा रही है।

Read More : Tesla Supercharger : चार्जिंग का खेल बदलने आया टेस्ला का सुपरचार्जर -15 मिनट में दौड़ेगी 267KM!

पी. बी. बालाजी इस समय टाटा मोटर्स के ग्रुप चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर के रूप में कार्यरत हैं और वह टाटा समूह की कई प्रमुख कंपनियों के बोर्ड का हिस्सा हैं, जिनमें टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, एयर इंडिया और खुद जेएलआर भी शामिल है। उन्होंने टाटा ग्रुप को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है और उनकी अगुवाई में जेएलआर से काफी उम्मीदें हैं।

बालाजी का शैक्षणिक और पेशेवर रिकॉर्ड बेहद प्रभावशाली रहा है। उन्होंने आईआईटी मद्रास से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक और आईआईएम कलकत्ता से मैनेजमेंट में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। यूनिलीवर में अपने करियर की शुरुआत करने के बाद उन्होंने भारत, यूके, स्विट्ज़रलैंड और सिंगापुर जैसे देशों में कई वरिष्ठ वित्तीय भूमिकाओं में काम किया। साल 2017 तक वह हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के सीएफओ भी रहे।

Read More : Bacheli News: चोरी का खुलासा : चोरी हुई बोलेरो कैम्पर वाहन बिहार से बरामद, सायबर सेल और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

जगुआर लैंड रोवर के सीईओ के रूप में उनकी नियुक्ति ऐसे समय पर हुई है जब ऑटो इंडस्ट्री में इलेक्ट्रिक वाहनों, ग्रीन मोबिलिटी और टेक्नोलॉजी की दिशा में तेजी से बदलाव हो रहा है। बालाजी के पास वैश्विक फाइनेंस और रणनीति में दो दशक से अधिक का अनुभव है, जो जेएलआर को इस प्रतिस्पर्धात्मक दौर में आगे ले जाने में मदद करेगा। कंपनी के भविष्य को लेकर उनकी भूमिका निर्णायक मानी जा रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *