CG Job Alert : युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका…….

0
172
CG Job Alert
CG Job Alert

CG Job Alert : कोंडागांव। जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। 6 अगस्त 2025 (बुधवार) को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र तथा मॉडल करियर सेंटर कोंडागांव के संयुक्त तत्वावधान में लाईवलीहुड कॉलेज परिसर में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक चलेगा, जिसमें निजी कंपनियों के 50 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

CG Job Alert : जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी कि इस प्लेसमेंट कैंप में कई नामी कंपनियां शामिल हो रही हैं, जो युवाओं को विभिन्न पदों पर नियुक्ति का अवसर देंगी। इनमें SBI इंश्योरेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड, क्वांटम व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड, महावीर ऑटो डील प्राइवेट लिमिटेड, देवांगन एग्रो एवं होटल सई पैलेस जैसी कंपनियां शामिल हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती:

  • SBI इंश्योरेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड: डेवलपमेंट मैनेजर (2 पद), सेल्स मैनेजर (2 पद), ग्रेजुएट ट्रेनिंग मैनेजर (2 पद), सेल्स सपोर्टर (1 पद)

  • क्वांटम व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड: सेल्स पर्सन (4 पद)

  • महावीर ऑटो डील प्राइवेट लिमिटेड: सेल्स मैनेजर (1 पद), वर्कशॉप मैनेजर (1 पद), फ्लोर सुपरवाइजर (2 पद), टेली ऑपरेटर (2 पद), सेल्स एक्जीक्यूटिव (4 पद), मोटर मैकेनिक (2 पद), वाशिंग बॉय (2 पद)

  • देवांगन एग्रो: सेल्स मैनेजर (1 पद), सेल्समैन (8 पद), टेली कॉलर (2 पद)

  • होटल सई पैलेस: हाउसकीपिंग (6 पद), वेटर (4 पद), डिलीवरी बॉय (1 पद), शेफ (2 पद), ड्राइवर (1 पद)

इन दस्तावेजों के साथ पहुंचे उम्मीदवार:
रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र, निवास, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य संबंधित दस्तावेजों के साथ मौके पर उपस्थित होना होगा।

इस कैंप में शामिल होकर युवाओं को निजी कंपनियों में रोजगार पाने का अवसर मिलेगा। चयनित अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर लेटर भी तत्काल जारी किया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here