Dibrugarh Murder Case : पत्नी और बेटी ने मिलकर रचाया कत्ल का खौफनाक खेल, प्रेमी को दी थी सुपारी

VIKASH KHALKHO

Dibrugarh Murder Case : दिब्रुगढ़। असम के दिब्रुगढ़ जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपनी ही बेटी के प्रेमी की मदद से पति की हत्या करवा दी। पुलिस ने इस खौफनाक साजिश का खुलासा करते हुए महिला, उसकी बेटी और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More : Sehore News : नदी की सवारी पर निकली अनोखी कावड़ यात्रा, इंस्टाग्राम स्टार प्रीतम सकला ने किया आयोजन, ‘भीम’ पाड़ा बना आकर्षण

पुलिस के मुताबिक, 52 वर्षीय उत्तम गोगोई की लाश 25 जुलाई को उनके घर में संदिग्ध हालत में मिली थी। शुरुआत में इसे एक चोरी के दौरान हुई हत्या बताया गया, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए। करीब 8 दिन की गहन जांच के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी, नाबालिग बेटी, बेटी के प्रेमी और एक अन्य किशोर को हत्या के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की 16 वर्षीय बेटी 9वीं कक्षा की छात्रा है और वह 21 वर्षीय दीपज्योति बुरागोहैन नामक युवक के साथ प्रेम संबंध में थी। लड़की की मां इस रिश्ते के खिलाफ नहीं थी, बल्कि उसी ने अपनी बेटी के प्रेमी को पति की हत्या की सुपारी दे दी।

पैसे और जेवरात में हुआ सौदा, पुलिस ने किया बरामद

आरोप है कि दीपज्योति और उसके एक नाबालिग दोस्त को इस हत्या के लिए नकदी और सोने के जेवरात दिए गए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने गहन छानबीन के बाद उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने गुनाह कबूल कर लिया और पुलिस ने उनके पास से सोने के जेवर भी बरामद किए हैं।

Read More : Fastag Annual Pass : 3,000 में सालभर फ्री टोल! लेकिन हर कोई नहीं उठा पाएगा फायदा – जानिए क्यों

दिब्रुगढ़ के एसएसपी राकेश रेड्डी के अनुसार, आरोपियों ने हत्या को चोरी का रूप देने की कोशिश की, लेकिन उनके बयान और घटनास्थल के सबूत मेल नहीं खा रहे थे। फॉरेंसिक जांच में भी उनकी संलिप्तता की पुष्टि हुई है। इस वारदात के बाद बरबरुआ क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है और स्थानीय लोगों ने दोषियों को फांसी देने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं।

फिलहाल सभी आरोपी हिरासत में हैं और पुलिस हत्या के पीछे की गहरी वजह तलाश रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *