Saturday, August 15, 2026
Home National Agniveer Recruitment Rally 2025 : 8वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका,...

Agniveer Recruitment Rally 2025 : 8वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 22 अगस्त से खेलगांव स्टेडियम में होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू

0
112
Agniveer Recruitment

Agniveer Recruitment Rally 2025 : रांची। सरकारी नौकरी की राह देख रहे झारखंड के युवाओं के लिए भारतीय सेना में भर्ती होने का सुनहरा अवसर आ गया है। रांची स्थित खेलगांव स्टेडियम में 22 अगस्त से 4 सितंबर 2025 तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली भारतीय सेना के रांची भर्ती कार्यालय के तत्वावधान में विशेष रूप से झारखंड के मूल निवासियों के लिए आयोजित की जाएगी।

Agniveer Recruitment Rally 2025 : किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के अंतर्गत अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी), अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास) और अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास) जैसे विभिन्न पदों पर चयन किया जाएगा। खास बात यह है कि 8वीं पास युवा भी इन पदों के लिए पात्र हैं, जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।

केवल CEE पास अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

भर्ती प्रक्रिया में केवल वे ही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) उत्तीर्ण कर लिया है। चयनित अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत ई-मेल पर एडमिट कार्ड भेजा जा चुका है। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर लॉगिन कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड का रंगीन प्रिंटआउट साथ लाना अनिवार्य है, अन्यथा उन्हें रैली स्थल में प्रवेश नहीं मिलेगा।

दस्तावेजों की होगी सख्त जांच

रैली में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को चरित्र प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सहित सभी मूल दस्तावेज लाना आवश्यक होगा। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही अभ्यर्थी फिजिकल और अन्य चयन प्रक्रियाओं में शामिल हो सकेंगे। साथ ही, अभ्यर्थियों को अपने साथ एंड्रॉयड फोन लाने का निर्देश भी दिया गया है।

व्यवस्थाओं की पूरी तैयारी

रैली स्थल पर अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए मेडिकल कैंप, एंबुलेंस, सुरक्षा बल और ट्रैफिक कंट्रोल की व्यवस्था की गई है। भर्ती प्रक्रिया के दिन सुबह 4:00 बजे से ही ये सभी सुविधाएं अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध रहेंगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here