Bhopal breaking : लव जिहाद मामले में क्लब 90 पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Parivesh

भोपाल, 5 मई 2025 — मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर के चर्चित क्लब 90 पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए आज बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई कथित लव जिहाद और युवतियों के शारीरिक शोषण के एक गंभीर मामले में की गई है।

जानकारी के अनुसार, क्लब 90 पर आरोप है कि वहां कुछ युवतियों को बहला-फुसलाकर लाया जाता था और फिर उनका शारीरिक शोषण किया जाता था। इस पूरे प्रकरण की शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग तक पहुंची थी, जिसके बाद आयोग के निर्देश पर भोपाल प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की।

प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में आज सुबह क्लब को ढहाने की कार्रवाई शुरू हुई। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि क्लब की गतिविधियाँ संदिग्ध थीं और युवतियों के शोषण की पुष्टि के बाद यह कदम उठाया गया।

फिलहाल, इस मामले में शामिल संदिग्धों की पहचान की जा रही है और पुलिस जांच जारी है। प्रशासन का कहना है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *