MP Board Result : मध्यप्रदेश बोर्ड रिजल्ट कल होगा जारी…..

Parivesh

भोपाल | मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) कल यानी 6 मई, मंगलवार को 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट घोषित करेगा। रिजल्ट की घोषणा शाम 5 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा की जाएगी।

इस साल कुल 16 लाख से अधिक विद्यार्थी हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा में शामिल हुए थे। अकेले इंदौर जिले से लगभग 89,000 छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठे थे।

परीक्षा कार्यक्रम

  • 10वीं बोर्ड परीक्षा: 27 फरवरी से 21 मार्च 2025

  • 12वीं बोर्ड परीक्षा: 25 फरवरी से 25 मार्च 2025

छात्र अपना रिजल्ट MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से देख सकेंगे। साथ ही स्कूलों में भी रिजल्ट की कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी।

महत्वपूर्ण सूचना

रिजल्ट के साथ टॉपर लिस्ट, पास प्रतिशत और विषयवार प्रदर्शन की जानकारी भी सार्वजनिक की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *