Sunday, May 17, 2026
31.1 C
Raipur

CG News: गुढ़ियारी में भव्य कांवड़ यात्रा, सावन में कांवड़िया बने सीएम विष्णुदेव साय, भोलेनाथ का किया रुद्राभिषेक

CG News: रायपुर: सावन मास के पावन अवसर पर रायपुर के गुढ़ियारी क्षेत्र में आयोजित भव्य कांवड़ यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। उन्होंने भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर छत्तीसगढ़ राज्य की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की। मारूति मंगलम भवन, गुढ़ियारी से हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर तक हजारों श्रद्धालु कांवड़ लेकर जलाभिषेक के लिए निकले।

CG News: मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह आयोजन न केवल छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखता है, बल्कि शिवभक्तों की आस्था, भक्ति और समर्पण का भी प्रतीक है। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा में श्रद्धालु कई किलोमीटर की पदयात्रा कर भगवान शिव को जल अर्पित करते हैं, जो हमारे लोक विश्वास की गहराई को दर्शाता है।

CG News: रायपुर के हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्थल भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता को भी सशक्त करते हैं।

अधिवक्ता मनीष श्रीवास्तव ने सभी कांवड़ियों को फल एवं नींबू पानी वितरित किया

गुढ़ियारी से हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसी क्रम में अधिवक्ता मनीष श्रीवास्तव ने सभी कांवड़ियों को फल एवं नींबू पानी वितरित कर पुण्य का कार्य किया। उनकी इस सेवा भावना की श्रद्धालुओं ने सराहना की और आभार जताया।

also read : Mahakal Aarti Live : महाकाल की भस्म आरती के बाद दिव्य श्रृंगार आरती, करें लाइव दर्शन…

CG News: कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह और महापौर मीनल चौबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories