Friday, April 3, 2026
34.1 C
Raipur

CG Crime News : पुरानी रंजिश ने ली जान, दो गुटों की हिंसक भिड़ंत में युवक की हत्या, पुलिस पर भी हुआ पथराव

CG Crime News : बलौदाबाजार ज़िले के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत झबड़ी गांव में बीती रात दो गुटों के बीच चली पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। मड़कड़ा और झबड़ी गांव के युवकों के बीच हुए विवाद ने जानलेवा मोड़ ले लिया, जिसमें धारदार हथियार से हमला कर त्रिलोकचंद कौशिक उर्फ नानू की निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि उसका साथी हेमचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है।

CG Crime News : पहले भी हो चुकी थी मारपीट, पुलिस की लापरवाही बनी आग में घी

CG Crime News : जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले झबड़ी निवासी नानू अपने साथियों के साथ मड़कड़ा गांव के अजय केवट और लकी केवट के साथ मारपीट में शामिल था। इस मामले की शिकायत कसडोल थाने में की गई थी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी वजह से दोनों पक्षों के बीच रंजिश बनी रही।

CG Crime News : शनिवार शाम जैसे ही अजय और लकी ने नानू और उसके दोस्त को अपने गांव के पास देखा, वे भड़क उठे। उन्होंने दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल अवस्था में दोनों को कसडोल स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां नानू को मृत घोषित कर दिया गया। हेमचंद्र की हालत नाजुक बताई जा रही है।

CG Crime News : गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों का पथराव

CG Crime News : हत्या के बाद जब पुलिस मड़कड़ा गांव में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची, तो वहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को गांव के चौराहे पर कई घंटों तक घेर लिया। हालात बिगड़ते देख एएसपी अभिषेक सिंह और कसडोल एसडीएम अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान ग्रामीणों ने एसडीओपी और एसडीएम के वाहनों पर पथराव कर दिया, जिससे दोनों वाहनों के शीशे टूट गए।

CG Crime News : दो आरोपी गिरफ्तार, गांव में तनाव

CG Crime News : पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद हत्या के दोनों मुख्य आरोपी – अजय केवट और लकी केवट को गिरफ्तार कर कसडोल थाने लाया गया है। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

आम जनता को झटका! छत्तीसगढ़ में पेट्रोल महंगा, रायपुर में 100 के पार कीमत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ में एक बार फिर...

M.P News : इंदौर में फार्म हाउस पर पुलिस रेड, अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क  इंदौर जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत...

M.P News : भोपाल में एक ही रात दो दुकानों में चोरी, पुलिस अलर्ट

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल...

इंदौर में वाहनों में आग लगाने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, CCTV से हुआ खुलासा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में वाहनों...

M.P News : सिंगरौली में NTPC के फ्लाई ऐश डैम से उठ रहा जहरीला गुबार, लोगों का जीना मुश्किल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के...

M.P News : गले में घुसा सरिया! MY अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल, डॉक्टरों ने बचाई जान

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के खरगौन जिले के...

Related Articles

Popular Categories