Indore News : तलवार लहराते बदमाशों का वीडियो वायरल, पुलिस को दी खुली चुनौती, हिरासत में आकर मांगी माफी

Sanjay Sahu
Indore News

Indore News : इंदौर : आजाद नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। चार युवकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे हाथों में तलवारें लहराते हुए खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

Indore News : पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बदमाशों की पहचान कर ली है। सभी चार आरोपी आजाद नगर पुलिस की हिरासत में हैं। हिरासत में लिए जाने के बाद आरोपी युवक माफी मांगते नजर आए। पुलिस अब वायरल वीडियो और बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *