CM Vishnudev Say : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे से लौटे, मोदी-शाह से मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिए संकेत

0
324
CM Vishnudev Say
CM Vishnudev Say

CM Vishnudev Say : रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह तीन दिवसीय दिल्ली दौरे के बाद रायपुर लौट आए। इस दौरे के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की और राज्य के विकास से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की।

CM Vishnudev Say : 30 जुलाई से 1 अगस्त तक चले इस दौरे में मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ सदन में राज्य के सांसदों के लिए भोज का आयोजन किया और केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के निवास पर भी भोज में शामिल हुए।दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री संसद भवन भी पहुंचे, जहां उन्होंने अपने कई पुराने साथियों से मुलाकात की।

CM Vishnudev Say : दिल्ली में उठा ‘अंजोर@2047’ और राज्योत्सव का मुद्दा

CM Vishnudev Say : मुख्यमंत्री की केंद्रीय नेताओं से मुलाकात में छत्तीसगढ़ का दीर्घकालिक विजन ‘अंजोर@2047’ प्रमुख विषय रहा। इसके अलावा राज्य के रजत जयंती वर्ष में आगामी छह महीनों तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और राज्योत्सव को लेकर भी चर्चा हुई।

CM Vishnudev Say : बस्तर ओलंपिक को ‘खेलो इंडिया ट्राइब गेम्स’ में बदलने की योजना

CM Vishnudev Say : मुख्यमंत्री साय ने बताया कि बस्तर में नक्सल उन्मूलन को लेकर मिली सफलताओं पर भी केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलंपिक को ‘खेलो इंडिया ट्राइब गेम्स’ के रूप में विकसित करने की योजना है, जिससे बस्तर को राष्ट्रीय पहचान मिलेगी और वहां खेलों के जरिए सकारात्मक माहौल तैयार होगा।

CM Vishnudev Say : मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़ा संकेत

CM Vishnudev Say : मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “इंतजार करिए, जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।” माना जा रहा है कि इस विषय पर दिल्ली में भाजपा आलाकमान से उनकी गंभीर चर्चा हुई है।

CM Vishnudev Say : दो मंत्री पद अभी भी रिक्त

CM Vishnudev Say : गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 13 दिसंबर 2023 को शपथ ली थी। उस समय मुख्यमंत्री सहित कुल 12 मंत्री शामिल किए गए थे। लेकिन बाद में बृजमोहन अग्रवाल के सांसद चुने जाने और उनके द्वारा मंत्री पद व विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद से मंत्रिमंडल में दो पद रिक्त हैं। कई बार चर्चा के बावजूद अब तक इन पदों को भरा नहीं गया।

CM Vishnudev Say : अब कयास लगाए जा रहे हैं कि नए मंत्रियों का शपथग्रहण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हो सकता है। मुख्यमंत्री के इस दौरे के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाएं और भी प्रबल हो गई हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here