Jabalpur Crime News : स्कूल में घुसकर छात्र पर चाकू से हमला….वीडियो वायरल

जबलपुर। Jabalpur Crime News : अधारताल थाना क्षेत्र स्थित सिम्बायोसिस स्कूल में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मुंह पर कपड़ा बांधकर आए एक अज्ञात युवक ने स्कूल परिसर में एक छात्र पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि 17 वर्षीय कक्षा 11 के छात्र पर इंस्टाग्राम पर हुई कहासुनी के चलते जानलेवा हमला करने की साजिश रची गई थी।

Jabalpur Crime News : आरोपी युवक स्कूल में दाखिल होकर छात्र पर चाकू लेकर टूट पड़ा, लेकिन स्कूल स्टाफ की तत्परता और छात्रों की मदद से हमले को टाल दिया गया। मौके पर मौजूद स्टाफ ने साहस दिखाते हुए हमलावर को पकड़ने का प्रयास किया, मगर वह भाग निकला।

थाना प्रभारी प्रवीण कुंभरे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र का किसी युवक से इंस्टाग्राम पर कमेंट को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में आरोपी ने स्कूल में घुसकर हमला करने की कोशिश की।

Jabalpur Crime News

फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में टीमें लगा दी गई हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। इस घटना के बाद स्कूल के छात्रों और अभिभावकों में सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता फैल गई है।

स्कूल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की बात कही है, वहीं पुलिस ने भी स्कूलों में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories