Indore News : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया आरटीओ का घेराव, बसों में मनमर्जी किराया वसूली पर जताया विरोध…

इंदौर। Indore News :  शहर में त्योहारों के सीजन में बस संचालकों द्वारा मनमर्जी से दोगुना किराया वसूली के विरोध में इंदौर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आरटीओ कार्यालय का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने आरटीओ को ज्ञापन सौंपकर बस संचालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Indore News : कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि हर त्योहार पर बस संचालक यात्रियों से मनमाने किराए वसूलते हैं। सामान्य दिनों में जो किराया 200 रुपये होता है, वह त्योहारों पर 400 से 500 रुपये तक वसूला जाता है। इसके अलावा बसों की छतों पर हैवी लगेज रखने के नाम पर भी यात्रियों से अतिरिक्त किराया लिया जाता है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में यह भी कहा कि शहर के व्यस्ततम इलाकों में दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य करने के आदेश का पालन नहीं हो रहा है। इस लापरवाही को लेकर भी आरटीओ को त्वरित सख्ती करने की मांग की गई है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी। आरटीओ ने शिकायतों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है और जांच टीम गठित करने की बात कही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Katghora News: कटघोरा के छुरी में ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट की बड़ी कोशिश नाकाम: इलाके में सनसनी

Katghora News: कटघोरा/कोरबा। छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी कोरबा जिला अंतर्गत...

Related Articles

Popular Categories