Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : पुलिस प्रताड़ना से तंग युवक ने की खुदकुशी? परिजनों...

CG NEWS : पुलिस प्रताड़ना से तंग युवक ने की खुदकुशी? परिजनों का आरोप, हाईवे पर शव रखकर किया विरोध प्रदर्शन

0
162
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : कवर्धा : कवर्धा के बोड़ला थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है। मृतक युवक माखनलाल यादव (35 वर्ष) ने गुरुवार सुबह अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

CG NEWS : परिजनों का कहना है कि हाल ही में क्षेत्र में हुई एक बड़ी चोरी की घटना में मृतक के छोटे भाई को आरोपी बनाया गया था, वहीं माखनलाल की मोटरसाइकिल के उपयोग की बात सामने आने के बाद पुलिस उसे लगातार पूछताछ के लिए थाने बुला रही थी। बार-बार बुलाने और दबाव बनाने से वह मानसिक रूप से बेहद परेशान था, जिससे आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली।

CG NEWS : घटना के बाद गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया। परिजनों के साथ मिलकर ग्रामीणों ने माखनलाल का शव लेकर पांडातराई सब-स्टेशन के पास नेशनल हाइवे 130A पर चक्का जाम कर दिया। लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई, 50 लाख रुपये मुआवजा और मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

CG NEWS : स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। इस मामले में SDM रुचि ससरदुल ने मीडिया के किसी भी सवाल पर जवाब देने से इनकार कर दिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here