Bargi News : बरगी। सावन माह के पवित्र अवसर पर बरगी में भगवान भोलेनाथ की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बरगी के शंकर मंदिर माढ़िया से बरगी बस्ती तक निकाली गई 151 कलशों की यात्रा में श्रद्धालु “बम भोले” के जयकारे लगाते नजर आए। रिमझिम बारिश के बीच हरियाली और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला।
Bargi News : कलश यात्रा में सभी महिलाएं हरे परिधान में सजी-धजी शामिल हुईं। शोभायात्रा में ढोल-नगाड़ों की थाप, दलदल घोड़ी की प्रस्तुति और शिव-पार्वती के रथ ने माहौल को भक्तिमय कर दिया। गणों के साथ भगवान शंकर की रथ यात्रा निकली तो पूरा बरगी क्षेत्र “हर हर महादेव” और “बोल बम” के नारों से गूंज उठा।
Bargi News : इस आयोजन में आशीष साहू, गीतेश साहू, प्रशांत अग्रवाल, रज्जू गोस्वामी, छोटे लाल केवट और कोसल सेन सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया। आयोजकों ने बताया कि मंदिर परिसर में सात दिनों तक सवा लाख शिवलिंग निर्माण का विशेष आयोजन चल रहा है। रोजाना शिव कथा का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।
Bargi News : इसके अलावा 2 अगस्त से 4 अगस्त तक शंकर मंदिर माढ़िया में मेले का आयोजन भी किया गया है। मेले में झूले, सजावट और विभिन्न दुकानों की आकर्षक साज-सज्जा श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींच रही है। सावन का यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक एकता का अद्भुत उदाहरण बन गया है।











