Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh MP CRIME: ड्रग्स केस में नया खुलासा: फर्जी मुकदमे दर्ज कराने वाली...

MP CRIME: ड्रग्स केस में नया खुलासा: फर्जी मुकदमे दर्ज कराने वाली युवती गैंग क्राइम ब्रांच की रडार पर, हथियार लहराने वाले वीडियो भी वायरल

0
109
MP CRIME
MP CRIME

MP CRIME: भोपाल राजधानी भोपाल में ड्रग्स मामले में लगातार नए नए खुलासे हो रहे हैं… क्राइम ब्रांच भोपाल यासीन और शाहवर से जुड़े तमाम लोगों को कुंडलियां खंगाल रही है… मामले में क्राइम ब्रांच को कुछ अहम जानकारी मिली है.

 

MP CRIME: सूत्रों के अनुसार MD ड्रग्स मामले में फर्जी मुकदमा करने वाली युवती गैंग शामिल है… अब यह गैंग क्राइम ब्रांच की रडार पर 4 युवतियां आई हैं…ये युवतियां फ़र्ज़ी मुकदमे दर्ज करती थीं…कोई भी थाने पर मछली परिवार से प्रताड़ित होकर जाता था तो यह युवतियां पहुंच कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाती थी.

MP CRIME: इन युवतियों ने छेड़छाड़ ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म जैसे मामले अलग-अलग थानों में दर्ज कराए है…थानों में मछली परिवार की पुलिस से सांठ–गांठ, थाने में पीड़ितों का मुकदमा न दर्ज कर इन युवतियों के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज करते थे… आपको बता दे कि हाथ में गन लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल भी इन युवतियों के हो रहे हैं… अब क्राइम ब्रांच ने ऐसी युवतियों से पूछताछ करेंगी… आपको बता दें कि अभी तक ऐसे एक दर्जन से अधिक प्रताड़ित लोग सामने आए हैं…जिन पर फर्जी मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हुए हैं.

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here