Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Crime : महिला से रेप का मामला: रतलाम के भाजपा नेता...

Indore Crime : महिला से रेप का मामला: रतलाम के भाजपा नेता पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
86
Indore Crime
Indore Crime

Indore Crime :इंदौर : इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र की एक महिला ने रतलाम के भाजपा नेता मुकेश पंचोला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि आरोपी ने पहले उसे पति से तलाक दिलवाया, फिर शादी का झांसा देकर लिव-इन में रखा और लगातार दुष्कर्म करता रहा।

 

READ MORE : Malegaon Blast Case : 17 साल बाद मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी होने के बाद, साध्वी प्रज्ञा का बड़ा बयान….

Indore Crime :पीड़ित महिला ने भंवरकुआ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकेश पंचोला को आलोट के ताल से गिरफ्तार किया और इंदौर लाकर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी शादी 2015 में मुंबई निवासी नरेश जैन से हुई थी। चार साल पहले एक दोस्त की शादी में उसकी मुलाकात मुकेश पंचोला से हुई, जिसके बाद दोनों में नज़दीकियां बढ़ीं।

मुकेश ने महिला से शादी का वादा कर पति से तलाक लेने का दबाव डाला। महिला ने 2024 में पति से तलाक ले लिया और फिर आरोपी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी। इस दौरान मुकेश ने कई बार शारीरिक शोषण किया। जब महिला ने शादी की बात दोहराई, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है और जांच प्रक्रिया जारी है।

 

READ MORE: महासमुंद PWD घोटाला : कागजों पर कराए मरम्मत के काम, 14.28 लाख का सरकारी धन डकारे, 2 अफसर सस्पेंड…

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here