MP News : कांवड़ यात्रियों को आइसर ने कुचला, 1 की मौत, 5 घायल; ड्राइवर मौके से फरार…

Parivesh
MP News : कांवड़ यात्रियों को आइसर ने कुचला, 1 की मौत, 5 घायल; ड्राइवर मौके से फरार...

महू/इंदौर। MP News : सावन में भगवान शिव की भक्ति कर लौट रहे कावड़ियों पर एक तेज रफ्तार आइसर वाहन ने कहर बरपाया। इंदौर-खंडवा मार्ग पर चौरल गांव के पास कावड़ियों के एक समूह को आइसर मोटर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक कावड़िए की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल इंदौर के शासकीय अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

MP News : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने आइसर वाहन को पकड़ लिया और सिमरोल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर वाहन को जब्त कर लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

हादसा ओंकारेश्वर से कावड़ यात्रा कर इंदौर लौटते समय हुआ। सावन महीने के चलते कावड़ियों का जत्था शिवभक्ति में लीन होकर पैदल लौट रहा था। इसी दौरान चौरल गांव के पास तेज रफ्तार आइसर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कावड़ियों के परिजन भी मौके पर पहुंचे हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *