Raipur News : रायपुर। राजधानी के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में धर्मांतरण को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। रविवार देर रात मुर्रा भट्टी इलाके में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक मकान में दबिश दी और धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए पांच लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।
Raipur News : बजरंग दल का आरोप है कि भुनेश्वर यादव नामक व्यक्ति के घर पर प्रार्थना सभा की आड़ में करीब 70 लोगों का धर्मांतरण कराया जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को संभालते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
Raipur News : गुढियारी थाना प्रभारी भेखलाल चंद्राकर के मुताबिक, रात करीब 8 बजे सूचना मिली कि एक घर में जमावड़ा है और बजरंग दल के कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत किया और धर्मांतरण की शिकायत के आधार पर पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच जारी है।











