Chhindwara News :तबादले के बाद भी नहीं किया रिलीव उठ रहे सवाल, पीएमजीएसबॉय विभाग में पदस्थ अधिकारियों के ऊपर नियमों का उल्लंघन के लगे आरोप

Chhindwara News :छिंदवाड़ा। अपनी कार्यशैली की वजह से सुर्खियों में रहने वाला मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण ( पीएमजीएसबॉय ) इकाई एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है। दरअसल इसी विभाग में पदस्थ सहायक प्रबंधक को तबादले के बाद भी रिलीव नहीं करने को लेकर सवाल खड़े होने लगे है। दरअसल पीएमजीएसबॉय छिंदवाड़ा इकाई के पदस्थ सहायक प्रबंधक मनीष साहू का तबादला 17 जून 2025 को छिंदवाड़ा से कटनी हो गया है। स्थानांतरण आदेश के नियमों के अनुसार तबादला होते ही दो सप्ताह के भीतर नए स्थान पर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य है।

Chhindwara News : लेकिन एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मनीष साहू अभी तक अपनी नई जगह पर ज्वाइन नहीं किए है। वही सूत्रों की माने तो महाप्रबंधक ( जीएम) कविता पटवा और सहायक प्रबंधक पर सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन करने के गंभीर आरोप भी लग रहे है। बता दे कि इसी अवधि भोपाल मुख्यालय के आदेश क्र 8297 के अनुसार 11 जुलाई 2025 k तहत विभाग में ही पदस्थ पीसी चौरसिया का तबादला होते ही उन्हें तत्काल जिला पांढुर्णा के लिए रिलीव कर दिया गया।

Chhindwara News : लेकिन उन्होंने न्यायालय से स्थगन आदेश ( स्टे ) ला लिया। वहीं जीएम पटवा की दोहरी नीति के चलते विभाग में भी यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। जबकि श्री साहु का तबादला हो जाने के बाद भी उन्हें चौरई, अमरवाड़ा और हर्रई विकासखंड का अतिरिक्त प्रभार भी दे दिया गया है जो कि नियमों के विपरीत बताया जा रहा है।

Chhindwara News :गौरतलब हो कि यह पूर्व में भी जीएम कविता पटवा की कार्यप्रणाली पर सवाल और उनके खिलाफ पक्षपात का भी आरोप लगा चुके है। वही सहायक प्रबंधक श्री साहु पर विभागीय नियमों को ताक पर रखकर अपने कार्यों को बेखौफ होकर किया जा रहा है। साथ ही विभाग के लगे वाहनों के दुरुपयोग करने की भी बात सामने आई है।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

RAIPUR: “सीता” प्रदर्शनी 1 अगस्त को,ड्राइंग सहित तंबोला प्रतियोगिता का भी आयोजन

रायपुर। राजधानी रायपुर के मारुति मंगलम गुढियारी में 1...

Related Articles

Popular Categories