CG Fraud News :रायपुर: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफे का झांसा देकर 17 लाख की ऑनलाइन ठगी, पुलिस जांच में जुटी

Sanjay Sahu
CG Fraud News

CG Fraud News :रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शेयर बाजार में अधिक लाभ दिलाने का लालच देकर एक युवक से 17 लाख रुपये से अधिक की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित को ‘आनंद राठी शेयर एप’ के जरिए निवेश करवाने का झांसा दिया और धीरे-धीरे पूरे पैसे हड़प लिए।

 

READ MORE : Raipur News : कोयला घोटाला: सूर्यकांत त्रिपाठी को दूसरी जेल में शिफ्ट करने की तैयारी, कोर्ट में आज होगी सुनवाई

CG Fraud News :मठपारा के आदर्श नगर निवासी सूरज कुमार घोष को व्हाट्सएप पर एक मैसेज मिला, जिसमें बताया गया कि इस समय शेयर मार्केट में निवेश करने पर कम वक्त में दोगुना मुनाफा कमाया जा सकता है। आरोपी ने लगातार झांसा देकर सूरज को विश्वास में लिया और ‘आनंद राठी शेयर एप’ के जरिए पैसे निवेश करने को कहा।

CG Fraud News :शिकायत के अनुसार, सूरज ने 23 जून से 8 जुलाई के बीच एप के जरिए कुल 17 लाख रुपये से अधिक की रकम ऑनलाइन ट्रांसफर की। जब उन्होंने निवेश की स्थिति जाननी चाही तो कोई जवाब नहीं मिला, और तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ।

CG Fraud News :शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब आरोपी की पहचान और ठगी में प्रयुक्त बैंक खातों व एप की जांच कर रही है।

 

READ MORE :Durg ED Raid : ईडी की बड़ी छापेमारी: मोक्षित कॉर्पोरेशन के ठिकानों पर कार्रवाई, सीजीएमएससी में 650 करोड़ के घोटाले की जांच तेज

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *