MP NEWS: भोपाल : मध्यप्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। श्योपुर में सीप नदी के उफान पर आने से मानपुर स्थित सरकारी अस्पताल में पानी भर गया, जिससे 12 मरीज फंस गए। एसडीईआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
MP NEWS: गुना जिले में बीते 24 घंटे में 12.92 इंच बारिश दर्ज की गई है। यहां कलोरा डैम की वेस्ट बीयर 15 फीट तक टूट गई है, जिससे पूरा डैम टूटने का खतरा बना हुआ है। हालात गंभीर होते देख प्रशासन ने एहतियातन एनडीआरएफ और सेना की मदद ली है। आसपास के गांवों में पानी घुसने की आशंका को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।
READ MORE : israel News : इज़राइल के खिलाफ यूरोप में बढ़ता दबाव: ब्रिटेन की चेतावनी, नीदरलैंड की पाबंदी
MP NEWS: विदिशा में बेतवा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। भोपाल रोड पर स्थित रंगई के बाढ़ क्षेत्र वाले गणेश मंदिर तक पानी पहुंच चुका है, जिससे किनारे के कई मंदिर आधे डूब चुके हैं। भोपाल, नर्मदापुरम और अशोकनगर में लगातार बारिश के कारण स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है।
MP NEWS: शिवपुरी के कोलारस ब्लॉक के पचावली गांव में स्कूल से लौट रहे 30 बच्चे बस सहित बाढ़ में फंस गए। सभी बच्चों को गांव के सरपंच के घर ठहराया गया है और वे मंगलवार से वहीं रुके हुए हैं। कोलारस के संगेश्वर गांव में लोग टेंट लगाकर छतों पर रह रहे हैं।
MP NEWS: प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र और दो ट्रफ लाइन के सक्रिय होने से बारिश का सिलसिला जारी है। मंगलवार को अशोकनगर, श्योपुर और विदिशा सहित कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने रहे। कई सड़कों पर आवागमन बंद हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए नीमच, मंदसौर, श्योपुर, गुना, आगर-मालवा और राजगढ़ जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन इलाकों में साढ़े 8 इंच तक बारिश हो सकती है।
MP NEWS: इसके अलावा भोपाल, विदिशा, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन, रतलाम, मुरैना, शिवपुरी, अशोकनगर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में साढ़े 4 इंच तक पानी गिरने की संभावना है।
MP NEWS: मंगलवार को प्रदेश के 32 जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई। रायसेन में सिर्फ 9 घंटे में 4.5 इंच, भोपाल में 1.9 इंच, शाजापुर में 1.7 इंच, नरसिंहपुर और सागर में 1.2 इंच, नर्मदापुरम, धार, ग्वालियर और पचमढ़ी में 1 इंच के आसपास बारिश हुई। इंदौर, शिवपुरी और जबलपुर में करीब आधा इंच पानी गिरा।
MP NEWS: नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में सांडिया शिवनी नर्मदा पुल से नदी का पानी अब केवल 3 फीट नीचे है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, हर घंटे करीब 11 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ रहा है। अगर बारिश तेज रही तो पानी पुल को पार कर सकता है। नर्मदा किनारे के गांवों के लोगों को स्कूलों में शिफ्ट किया गया है।
MP NEWS: टीकमगढ़ में धसान नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बान सुजारा डैम के 10 गेट खोलकर पानी छोड़ा गया है। इसके चलते नदी के निचले हिस्सों में जलस्तर लगभग 10 फीट बढ़ सकता है।
MP NEWS: बैतूल जिले के सतपुड़ा डैम में भी 24 घंटे में 23 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। जलस्तर बढ़ने के कारण बांध के 7 गेट खोलकर 13 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। अब तक जिले में 780 मिमी बारिश हो चुकी है।
MP NEWS: गुना में डैम से निकलते पानी के कारण प्रभावित गांवों से लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। एनडीआरएफ और एसडीईआरएफ की टीमें तुमड़ा गांव में राहत अभियान चला रही हैं। लोगों को आवश्यक सामान सहित निकालकर फतेहगढ़ के सरकारी स्कूल में पहुंचाया गया है।
MP NEWS: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना, अशोकनगर और शिवपुरी जिलों के लोगों से कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों से लगातार संपर्क में रहने की बात कही और भरोसा दिलाया कि हर जरूरी मदद की जाएगी। खंडवा में इंदिरा सागर डैम के 12 गेट 3-3 मीटर तक खोले गए हैं और 10,108 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
READ MORE : Nisar Mission : इतिहास रचने को तैयार NISAR, धरती का हर कोना होगा स्कैन……









