Friday, August 21, 2026
Home Sports IPL विजेता कोच को KKR ने कहा अलविदा, चंद्रकांत पंडित की विदाई...

IPL विजेता कोच को KKR ने कहा अलविदा, चंद्रकांत पंडित की विदाई से टूटी चैम्पियन टीम की जोड़ी!

nishaanebaz.com (54)
nishaanebaz.com (54)

IPL : नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित के रास्ते अब अलग हो गए हैं। टीम ने मंगलवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर इस फैसले की जानकारी दी। पंडित ने KKR के साथ तीन सीजन बिताए और 2024 में टीम को एक दशक बाद TATA IPL का खिताब दिलाया था।

Read More : CG News : बीजापुर में सुरक्षाबलों की निर्णायक कार्रवाई, माओवादियों के चार स्मारक ध्वस्त, नक्सली विचारधारा को कमजोर करने की दिशा में बड़ा कदम

चंद्रकांत पंडित अगस्त 2022 में KKR से जुड़े थे, उस समय ब्रेंडन मैक्कलम इंग्लैंड टेस्ट टीम के मुख्य कोच नियुक्त हुए थे। तब से पंडित ने टीम की बागडोर संभाली और अनुशासन व रणनीतिक सोच के दम पर केकेआर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनके कार्यकाल में टीम ने 2024 में कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में आईपीएल ट्रॉफी जीती थी, जो फ्रेंचाइज़ी के इतिहास का तीसरा खिताब था।

फ्रेंचाइज़ी द्वारा जारी बयान में कहा गया, “चंद्रकांत पंडित अब नए अवसरों की तलाश में हैं और कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कोच के रूप में अपनी भूमिका आगे नहीं निभाएंगे। हम उनके अमूल्य योगदान के लिए आभार प्रकट करते हैं। उनके नेतृत्व, अनुशासन और टीम निर्माण ने एक स्थायी छाप छोड़ी है। हम उन्हें भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं।”

Read More : MP News : बुरहानपुर से दर्दनाक खबर : स्टोन डस्ट में दबकर दो मासूमों की मौत, डंपर चालक फरार

पंडित की कोचिंग शैली हमेशा से ही अनुशासन और टीम-निर्माण पर केंद्रित रही है। घरेलू क्रिकेट में अपनी सफल कोचिंग से पहचान बना चुके पंडित ने आईपीएल में भी साबित किया कि अनुभव और रणनीति की अहमियत कितनी होती है।

अब देखना होगा कि कोलकाता नाइट राइडर्स अपनी कोचिंग पारी में अगला कदम किस ओर बढ़ाते हैं, और चंद्रकांत पंडित क्रिकेट की दुनिया में अगला अध्याय कहां से शुरू करते हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here