Avatar : फायर एंड ऐश’ का ट्रेलर रिलीज, पेंडोरा की दुनिया में लौटे जेक और नेतिरी – नए किरदार वरंग ने जीता दिल

VIKASH KHALKHO
nishaanebaz.com (47)

Avatar : मुंबई। जेम्स कैमरून की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ (Avatar: Fire and Ash) का ट्रेलर आखिरकार जारी कर दिया गया है। तीसरे पार्ट के इस ट्रेलर ने एक बार फिर दर्शकों को पेंडोरा की रहस्यमयी और मंत्रमुग्ध करने वाली दुनिया में पहुंचा दिया है। दमदार वीएफएक्स, भावनात्मक बैकग्राउंड म्यूजिक और विजुअली शानदार सीन दर्शकों को गहराई से छू जाते हैं।

Read More : Indore News : पालकी यात्रा के दौरान दो युवतियों में जमकर मारपीट, धार्मिक आयोजन के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल

पहली झलक में ही धमाका

‘अवतार: फायर एंड ऐश’ के ट्रेलर की शुरुआत बेहद भावुक और रहस्यमयी अंदाज में होती है। जेक सुली (सैम वर्थिंगटन) और नेतिरी (जो सलदाना) अपने बच्चों – किरी (सिगोर्नी वीवर) और लो’आक (ब्रिटेन डॉल्टन) के साथ लौटते हैं, लेकिन इस बार कहानी सिर्फ रोमांच की नहीं, बल्कि पहचान और अस्तित्व की लड़ाई की भी है। ट्रेलर यह साफ कर देता है कि अब पेंडोरा की जंग केवल बाहरी दुश्मनों से नहीं, बल्कि भीतरी टकरावों से भी है।

नया चेहरा – वरंग का आना

ट्रेलर में एक नया कैरेक्टर ‘वरंग’, एक बहादुर और रहस्यमयी महिला नेता के तौर पर सामने आता है। इस किरदार को ब्रिटिश-चिली एक्ट्रेस ऊना चैपलिन निभा रही हैं। पहले से ही वरंग को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट था, और अब ट्रेलर देखकर यह साफ है कि वरंग फिल्म में बड़ा मोड़ लेकर आएंगी।

दर्शकों की भावनाएं हुईं ताज़ा

ट्रेलर के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, “जैसे ही होम ट्री के विनाश वाला म्यूजिक बजा, रौंगटे खड़े हो गए।”, वहीं एक अन्य ने लिखा, “पहली फिल्म देखे 16 साल हो गए, लेकिन अवतार की दुनिया आज भी वैसी ही जादुई लगती है।”

Read More : Indore News : इंदौर से बड़ी खबर: राजा रघुवंशी हत्याकांड पर बनेगी फिल्म, ‘हनीमून इन शिलांग’ नाम से पर्दे पर आएगा सच

फिल्म की रिलीज़ डेट

फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ 19 दिसंबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। यह ‘अवतार’ फ्रेंचाइज़ी की तीसरी फिल्म है। पहली फिल्म 2009 में और दूसरी फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ 2022 में आई थी। अब तीसरे पार्ट से उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *