Thursday, May 14, 2026
34.1 C
Raipur

8th Pay Commission: 8वां वेतन आयोग कब लागू होगा और कितनी बढ़ेगी सैलरी? रिपोर्ट में सामने आए अहम जानकारी

8th Pay Commission: नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को लंबे समय से 8वें वेतन आयोग का इंतजार है। इसी बीच कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें आयोग के संभावित क्रियान्वयन की समय-सीमा और इससे होने वाले वित्तीय प्रभाव का विस्तृत विश्लेषण किया गया है।

 

READ MORE: Chhattisgarh NEET UG Counselling 2025: छत्तीसगढ़ NEET UG काउंसलिंग 2025: राउंड 1 के लिए 29 जुलाई से शुरू होगा पंजीकरण, जानें अहम तारीखें और प्रक्रिया

 

8th Pay Commission: 2026 के अंत तक लागू हो सकता है आयोग

8th Pay Commission: कोटक की रिपोर्ट के अनुसार, 8वां वेतन आयोग संभवतः 2026 के अंतिम महीनों या 2027 की शुरुआत में लागू किया जा सकता है। फिलहाल सरकार आयोग के लिए टर्म्स ऑफ रेफरेंस तय कर रही है और आयोग के गठन की प्रक्रिया भी बाकी है। इसके अध्यक्ष की घोषणा भी अभी नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही इस संबंध में औपचारिक ऐलान होने की उम्मीद है।

 

8th Pay Commission: बेसिक सैलरी में संभावित 30-34% की बढ़ोतरी

8th Pay Commission: रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि नए वेतन आयोग के लागू होने पर केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में 30 से 34 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी संभव है। मौजूदा न्यूनतम बेसिक वेतन 18,000 रुपये से बढ़कर लगभग 30,000 रुपये तक पहुंच सकता है। फिटमेंट फैक्टर की बात करें तो इसे 1.8 रहने की संभावना जताई गई है, जिससे कर्मचारियों को वास्तविक रूप से लगभग 13% का अतिरिक्त लाभ मिल सकता है।

8th Pay Commission: सरकारी खजाने पर बढ़ेगा दबाव

8th Pay Commission: वेतन वृद्धि से सरकार पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा। कोटक की रिपोर्ट के मुताबिक, 8वें वेतन आयोग के चलते देश की GDP पर 0.6% से 0.8% तक असर हो सकता है। इससे सरकार पर सालाना 2.4 से 3.2 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय भार बढ़ने की आशंका है।

8th Pay Commission: उपभोक्ता मांग और अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

8th Pay Commission: वेतन बढ़ने से कर्मचारियों की क्रय शक्ति में इजाफा होगा, जिससे ऑटोमोबाइल, उपभोक्ता वस्तुओं और अन्य खपत से जुड़े क्षेत्रों में मांग बढ़ सकती है। यह घरेलू अर्थव्यवस्था को गति देने में सहायक हो सकता है।

8th Pay Commission: बचत और निवेश में संभावित उछाल

8th Pay Commission: सैलरी बढ़ने से कर्मचारियों की बचत और निवेश क्षमता में भी वृद्धि होगी। कोटक के अनुमान के अनुसार, इक्विटी, बैंक डिपॉजिट और अन्य निवेश माध्यमों में 1 से 1.5 लाख करोड़ रुपये तक की अतिरिक्त बढ़ोतरी हो सकती है।

8th Pay Commission: 33 लाख कर्मचारी और लाखों पेंशनभोगी होंगे लाभान्वित

8th Pay Commission: रिपोर्ट में बताया गया है कि वेतन आयोग से करीब 33 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में पेंशनर्स लाभान्वित होंगे। इनमें ग्रुप-सी वर्ग के कर्मचारियों को सबसे अधिक लाभ मिलने की संभावना है।

8th Pay Commission: हालांकि अभी तक केंद्र सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इस रिपोर्ट से संकेत मिलते हैं कि आने वाले वर्षों में वेतन और भत्तों में एक बार फिर बड़ा बदलाव हो सकता है।

 

READ MORE : Kendriya Vidyalayas students : क्या केंद्रीय विद्यालयों से घट रहा है छात्रों का रुझान? शिक्षा मंत्री ने संसद में पेश किए चिंताजनक आंकड़े

 

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Latest YouTube Shorts

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग ने किया श्रमदान, प्राचीन बावड़ी की सफाई अभियान में हुए शामिल

sarang-cleaning-campaign-bhopal: सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश...

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला: आलीराजपुर के 66 गांवों की बदलेगी तस्वीर…

alirajpur-64-road-project:आदिवासी बहुल आलीराजपुर जिले के आजाद नगर (भाबरा) क्षेत्र...

देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 3 मजदूरों की मौत; कई की हालत गंभीर

dewas-patakha-factory-big-blast: मध्यप्रदेश के देवास जिले के टोककला स्थित पटाखा...

Related Articles

Popular Categories