Indore Crime : ऑर्डर पर गाड़ियां चुराने वाली गैंग पकड़ी गई, 13 बाइक बरामद

Sanjay Sahu
Indore Crime

Indore Crime : इंदौर। शहर में ऑर्डर मिलने पर बाइक चोरी करने वाली तीन चोरों की गैंग को बाणगंगा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 13 चोरी की गई मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिन्हें शहर के अलग-अलग सुनसान इलाकों में छिपाकर रखा गया था।

READ MORE: drugs case : भोपाल का हाई-प्रोफाइल सिंडिकेट बेनकाब, मुंबई में 390 करोड़ ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, शारीक,यासीन मछली ने सरकारी और निजी जमीनें भी हड़पी

Indore Crime : पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी वाहन चोरी के बाद उनकी नंबर प्लेट बदल देते थे और चेचिस नंबर के साथ भी छेड़छाड़ कर देते थे, जिससे वाहन की पहचान मुश्किल हो जाए। इसके बाद जैसे ही किसी ग्राहक से ऑर्डर मिलता, वे वाहन बेच देते थे।

Indore Crime : फिलहाल बाणगंगा थाना पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में वाहन चोरी से जुड़ी और भी वारदातों का खुलासा हो सकता है।

 

READ MORE: Virat Kohli : इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर का दावा: 2019 में विराट कोहली से छीनी जा सकती थी कप्तानी, पार्थिव पटेल थे दावेदार

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *