certificate : पटना से चौंकाने वाली खबर- पालतू कुत्ते को मिला निवास प्रमाण पत्र, तेजस्वी यादव ने कसा तंज- बिना घूस कुछ नहीं होता

VIKASH KHALKHO

certificate : पटना/अररिया: बिहार में सरकारी व्यवस्था की पोल एक बार फिर खुल गई है। इस बार मामला है एक कुत्ते के नाम से बनाए गए निवास प्रमाण पत्र का। सोशल मीडिया पर वायरल इस मामले पर अब राजनीति भी गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे पर बिहार सरकार और प्रशासन को जमकर घेरा।

तेजस्वी ने कहा, “बिहार में बिना घूस के कोई काम नहीं होता। ‘डॉग बाबू’ का भी निवास प्रमाण पत्र तभी बना होगा जब उसने भी घूस दिया होगा।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची है और पूरी व्यवस्था भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।

Read More : Bollywood News : ‘सैयारा’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, टाइटल ट्रैक पर विवाद – तनिष्क बागची ने दी सफाई

सम्राट चौधरी को बताया “फर्जी डिप्टी सीएम”

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर भी तेजस्वी ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “वो फर्जी डिप्टी सीएम हैं। मैट्रिक पास नहीं हैं और पीएचडी कर ली, ये कैसा चमत्कार है?” तेजस्वी ने उनकी डिग्री और उम्र की जांच की मांग भी उठाई।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी साधा निशाना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमला करते हुए तेजस्वी ने कहा, “मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं। बिहार की डबल इंजन सरकार में एक इंजन भ्रष्टाचार और दूसरा अपराध में लिप्त है।”

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे पर भी तंज कसते हुए कहा, “देश जल रहा है और प्रधानमंत्री विदेश घूम रहे हैं।”

CAG रिपोर्ट का हवाला देकर घोटाले का आरोप

तेजस्वी ने कहा कि बिहार में 71 हजार करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है जिसे कैग (CAG) रिपोर्ट ने उजागर किया है। साथ ही उन्होंने “SIR प्रक्रिया” में भारी धांधली और चुनाव आयोग को “गोदी आयोग” कहकर भी निशाना साधा।

Read More : acquitted : मानव तस्करी और SC/ST अत्याचार मामले में आरोपी दरसु राम हाईकोर्ट से बरी, साक्ष्य नहीं पाए गए पर्याप्त

पटना प्रशासन ने लिया संज्ञान, दर्ज हुई FIR

वहीं पटना नगर निगम ने इस मामले में “डॉग बाबू” का निवास प्रमाण पत्र रद्द कर दिया है। आवेदक, कंप्यूटर ऑपरेटर और संबंधित पदाधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई है।

जनता का भरोसा टूटता जा रहा है: तेजस्वी

अंत में तेजस्वी ने कहा कि जनता सब देख रही है और अब बदलाव तय है। “बिहार की जनता बदलाव का इंतज़ार कर रही है और अब जनता को मूर्ख नहीं बनाया जा सकता।”

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *