Thursday, April 2, 2026
31.4 C
Raipur

Missionaries : छत्तीसगढ़ में 2 ननों की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, संसद तक पहुंचा मामला-विपक्ष का प्रदर्शन, भाजपा की तीखी प्रतिक्रिया

Missionaries :  रायपुर — छत्तीसगढ़ के दुर्ग में दो कैथोलिक मिशनरी सिस्टर्स (नन) की गिरफ्तारी को लेकर देश की राजनीति गरमा गई है। धर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोपों में हुई गिरफ्तारी के विरोध में विपक्ष के सांसदों ने सोमवार को दिल्ली में संसद परिसर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।

क्या है पूरा मामला

25 जुलाई को दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तीन आदिवासी युवतियों के साथ यात्रा कर रही दो ननों और एक युवक को रोक लिया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि ये लोग युवतियों को धर्मांतरण के लिए उत्तर प्रदेश के आगरा ले जा रहे थे। मामले की सूचना जीआरपी को दी गई और सभी को भिलाई थाना-3 स्थित दुर्ग जीआरपी चौकी लाया गया।

बरामदगी और आरोप

  • आरोपी युवक के पास तीन आधार कार्ड पाए गए।
  • एक डायरी मिली जिसमें कई राज्यों के नाम, पादरियों के फोन नंबर और सात लड़कियों की तस्वीरें थीं।
  • कार्यकर्ताओं का दावा है कि यह मानव तस्करी और धर्मांतरण का संगठित मामला है।

पीड़ित पक्ष का पक्ष

  • तीनों युवतियां नारायणपुर के ओरछा की रहने वाली हैं।
  • युवती कमलेश्वरी की मां बुधिया प्रधान ने कहा, “बेटी को हमने खुद भेजा था ताकि वह आत्मनिर्भर बन सके।”
  • परिजनों ने लड़कियों को खुद काम के लिए भेजने की बात कही, जबकि जीजा अवस लाल ने ऐतराज़ जताया कि उन्हें जानकारी नहीं दी गई।

विपक्ष का हमला

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा:

“छत्तीसगढ़ में दो ननों को उनकी आस्था के कारण जेल भेजा गया। यह भाजपा-RSS का भीड़तंत्र है। यह एक खतरनाक पैटर्न है जो अल्पसंख्यकों के सिस्टेमैटिक उत्पीड़न की ओर इशारा करता है।”

प्रियंका गांधी ने कहा:

“बिना कानूनी आधार के ननों की गिरफ्तारी हुई है। भाजपा शासन में अल्पसंख्यकों को बदनाम किया जा रहा है। यह धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला है।”

केसी वेणुगोपाल ने केंद्रीय गृह मंत्री और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा और ननों की तत्काल रिहाई की मांग की।

कांग्रेस की प्रतिक्रिया

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा:

“भाजपा सरकार धर्मांतरण के नाम पर राजनीति कर रही है। कार्रवाई को सार्वजनिक करें और निष्पक्ष जांच कराएं।”

भाजपा का पलटवार

भाजपा विधायक सुनील सोनी ने कहा:

“कांग्रेस पार्टी पूरी तरह धर्मांतरण की समर्थक है। पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस शासन में धर्मांतरण को संरक्षण मिला है। अब विष्णुदेव सरकार इस पर सख्त कानून लाएगी।”

बजरंग दल का पक्ष

ज्योति शर्मा (प्रदेश संयोजिका) ने कहा:

“यह केवल नौकरी दिलाने का मामला नहीं है, बल्कि सुनियोजित मानव तस्करी और धर्मांतरण है। आरोपी युवक और ननों के पास संदिग्ध दस्तावेज और जानकारी मिली है।”
Share The News

Latest YouTube Videos

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories